Skip to main content

रतलाम नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान लगातार जारी है।

रतलाम नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान लगातार जारी है।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य किया। इसमें गोमदड़े की पुलिया, शक्तिनगर, मदिना मस्जिद, गांधी नगर, मीराकुटी नाले, सुभाष नगर, वार्ड 22, 46 और 47 की नालियों की सफाई शामिल रही। साथ ही कालिका माता रोड, ऑफिसर्स कॉलोनी, खेरादीवास, घांस बाजार, मालीकुआं, माणकचौक, नीमवाला उपाश्रय और कलाईगर रोड पर भी सफाई अभियान चलाया गया।इसके अतिरिक्त वार्ड 16 राजकुमार की गली की बैकलेन और गांधी नगर व मीराकुटी के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई भी की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 33 सफाई संरक्षक बिना सूचना अनुपस्थित थे। इस पर निगम प्रशासन ने उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एक दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ .