Skip to main content

गर्मी से राहत की पहल

गर्मी से राहत की पहल
 |  न्यूज़ डेस्क

केसरी नंदन सेवा न्यास और काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सेवा कार्यों से प्रेरित होकर समाजसेवी एल.के. मेहता परिवार, रतलाम ने एमसीएच अस्पताल में 6 पंखे भेंट किए। यह गरिमामय कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. अखंड प्रताप सिंह को पंखे सौंपने के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने बताया कि पिछली गर्मियों में भर्ती मरीजों को काफी परेशानी हुई थी। इस पर समाजसेवी निर्मल कटारिया ने मेहता परिवार से संपर्क कर इस पुनीत कार्य में उनका सहयोग लिया। कटारिया ने अस्पताल का निरीक्षण कर पंखे लगाने के स्थान चिन्हित किए और सिविल सर्जन से अनुरोध किया कि इन्हें शीघ्र लगाया जाए ताकि भर्ती माताओं और बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने मेहता परिवार, निर्मल कटारिया और गोविंद काकानी का आभार व्यक्त करते हुए अन्य लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर वरिष्ठ डॉक्टर आर.सी. डामोर सहित बाल चिकित्सालय और एमसीएच के सभी डॉक्टर, नर्सें और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त हो रही उमा गहलोत को भावपूर्ण विदाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ .