Skip to main content

रतलाम में कांग्रेस ने रैली निकाली।

रतलाम में कांग्रेस ने रैली निकाली।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम में कांग्रेस ने नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई और खाद-बीज, बिजली व नागरिक सुविधाओं की समस्याओं को लेकर जनआक्रोश रैली निकाली। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता व नागरिक शामिल हुए।

सभा सैलाना बस स्टैंड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में हुई, जहां नेताओं ने भाजपा सरकार पर जनहित की उपेक्षा का आरोप लगाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने किसानों और आमजन की खाद, बीज, बिजली, पेट्रोल-डीजल व गैस जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर परेशानियों का मुद्दा उठाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने नगर निगम में लाइसेंस, सीवरेज और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कथित भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए।रैली मंडी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पोलो ग्राउंड पहुंची। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बैलगाड़ियों पर तख्तियां लेकर आगे रहीं, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और हजारों लोग पैदल शामिल हुए। मार्ग में पुष्पवर्षा और पानी के पाउच वितरित किएरैली में शहर व जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष यासमीन शेरानी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट और महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर सहित अनेक नेता मौजूद रहे। संचालन मंगलेश कसेरा ने किया और आभार जगदीश पाटीदार ने व्यक्त किया। गए।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ .