Skip to main content

रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ

रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, डीआरएम अश्वनी कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम सभापति मनीषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।सम्मेलन का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। स्वागत भाषण रतलाम जिला इकाई अध्यक्ष राजेश जैन ने दिया। अपने संबोधन में प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा कि पत्रकारों को अंतिम छोर के व्यक्ति की आवाज़ बनना होगा, तभी समाज का विश्वास और सम्मान पुनः प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारों में है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने पत्रकारों को समाज का आईना बताया, वहीं डीआरएम अश्वनी कुमार ने आग्रह किया कि पत्रकार तस्वीर जैसी है वैसी ही प्रस्तुत करें। एसपी अमित कुमार ने कहा कि पत्रकारों की लेखनी हमें हमारी जिम्मेदारी का एहसास कराती है। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारों के योगदान को याद किया।वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने कोरोना काल में बंद की गई सुविधाओं और तहसील स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का मुद्दा उठाया। सम्मेलन में विभिन्न जिलों और संभागों के पदाधिकारियों ने विचार रखे। इस दौरान राजेश जैन को रतलाम संभागीय अध्यक्ष, चेनसिंह सोलंकी को नीमच महासचिव, विजय मीणा को रतलाम जिला अध्यक्ष और दिनेश दबे को जिला महासचिव घोषित किया गया। कई वरिष्ठ पत्रकारों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ .