- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रोटरी प्राइम ने रेडक्रॉस को चिकित्सीय सामग्री भेंट की
रोटरी क्लब रतलाम प्राइम ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला रतलाम के गुलाब चक्कर स्थित कार्यालय पर चिकित्सीय उपकरण भेंट किए। क्लब अध्यक्ष मनोज सिंघावत, सचिव गौतम मुनत और पदाधिकारियों ने रेडक्रॉस अध्यक्ष प्रितेश गादिया, वाइस चेयरमैन सुशील मुनत और संचालक सुनील पारीख को 4 व्हीलचेयर रेडक्रॉस हेल्पलाइन हेतु सौंपे।
इस अवसर पर मनोज सिंघावत ने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को देखते हुए रोटरी प्राइम ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन यह योगदान दिया है। यहां अनेक मरीजों की निशुल्क सेवा होती है और हम भी इस सेवा में माध्यम बन सकें, यही हमारी भावना है।कार्यक्रम में संस्था के आगामी अध्यक्ष गौरव एरन, पूर्व अध्यक्ष कीर्ति बढ़जात्या, विनीत पीपाड़ा, पुनीत मालवीय, अनुप मुनत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रितेश गादिया ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।


























