Happy Independence Day

2026
Skip to main content

सर्व ब्राह्मण सभा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन छतरीपुल स्थित माईजी की कुटिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।,परीक्षित-कलयुग संवाद, नचिकेता की परीक्षा और शिव-पार्वती प्रसंग के माध्यम से धर्म का मर्म समझाया।,पुलिस लाइन रतलाम में 'कणिक बाल उद्यान' का शुभारंभ: पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए वेलफेयर की दिशा में सराहनीय पहल,रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार,रतलाम में कांग्रेस ने किया झंडा वंदन, राष्ट्रध्वज को दी सलामी,रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस,प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से औद्योगीकरण की बयार तेजी से बह रही है 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण अवसर पर अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा,रतलाम में जनवादी लेखक संघ की तरही गोष्ठी संपन्न, प्रो. चौहान बोले— 'हर विधा की अपनी ख़ूबसूरती और सौंदर्य',महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया,रतलाम जिले में धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 80 सालगिरह, पुलिस लाइन में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने फहराया तिरंगा

परीक्षित-कलयुग संवाद, नचिकेता की परीक्षा और शिव-पार्वती प्रसंग के माध्यम से धर्म का मर्म समझाया।

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत रविवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा एवं प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
 |  न्यूज़ डेस्क

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत रविवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा एवं प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
अपने उद्बोधन में आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद जी भारती ने धर्म, कर्तव्य, संस्कार और जीवन में संयम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्राह्मण वेद और कर्मकांड का मंदिर है, वहीं राजा विष्णु के स्वरूप के समान होता है। राजा का दायित्व है कि वह अपनी प्रजा को पुत्र के समान मानकर उसका पालन-पोषण और संरक्षण करे। इसी प्रकार समाज के प्रत्येक वर्ग का अपना विशिष्ट धर्म और कर्तव्य है। जब व्यक्ति अपने कर्तव्य से विमुख होता है तो समाज की व्यवस्था कमजोर होने लगती है।
परीक्षित और कलियुग का प्रसंग
आचार्यश्री ने राजा परीक्षित और कलियुग की कथा सुनाते हुए कहा कि राजा परीक्षित ने कलियुग को सीमित स्थानों में रहने की अनुमति दी थी। कथा के अनुसार कलियुग ने अंततः स्वर्ण में अपना निवास स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण अर्थात धन और उसके प्रति अत्यधिक आसक्ति मनुष्य के विवेक को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कहा कि मुकुट धारण करने के साथ ही राजा परीक्षित के जीवन में कलियुग के प्रभाव का प्रसंग सामने आया और इसके बाद घटनाक्रम उन्हें उस परीक्षा की ओर ले गया, जिसने आगे चलकर श्रीमद्भागवत कथा के प्राकट्य का मार्ग बनाया।
उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में भी यही स्थिति है। जब अहंकार, लोभ, मोह और विषय-वासनाएं विवेक पर हावी हो जाती हैं तो व्यक्ति धर्म के मार्ग से विचलित होने लगता है।
अपने धर्म और कर्तव्य का पालन जरूरी
आचार्यश्री ने कहा कि ब्राह्मण का तेज उसके वेदाध्ययन, संस्कार और आचरण में है। क्षत्रिय का धर्म साहस, पराक्रम और समाज की रक्षा करना है। इसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति और वर्ग का अपना कर्तव्य है। केवल बाहरी प्रतीकों से धर्म की सार्थकता नहीं होती, बल्कि उसके अनुरूप आचरण करना आवश्यक है।
उन्होंने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि आज नेताओं, व्यापारियों और साधु-संतों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। जब धर्म और कर्तव्य की जगह स्वार्थ और दिखावा ले लेते हैं, तब समाज की वास्तविक शक्ति कमजोर पड़ती है।
नचिकेता की परीक्षा का उल्लेख
कठोपनिषद के प्रसंग से जोड़ते हुए आचार्यश्री ने नचिकेता की कथा भी सुनाई। उन्होंने कहा कि नचिकेता की परीक्षा स्वयं यमराज ने ली थी। नचिकेता ने सांसारिक सुख-सुविधाओं के बजाय सत्य और आत्मज्ञान को महत्व दिया। उसकी दृढ़ता और जिज्ञासा से प्रसन्न होकर यमराज ने उसे तीन वर प्रदान किए और आत्मविद्या का गूढ़ ज्ञान दिया।
उन्होंने कहा कि साधक की वास्तविक परीक्षा परिस्थितियों में होती है। जो व्यक्ति प्रलोभन, भय और मोह के बीच भी अपने लक्ष्य एवं धर्म पर स्थिर रहता है, वही जीवन के वास्तविक सत्य को प्राप्त कर सकता है।
शिव-पार्वती प्रसंग से समझाया दिखावे का महत्वहीन होना
आचार्यश्री ने सावन और भगवान शिव-पार्वती के प्रसंग के माध्यम से कहा कि संसार में दिखाई देने वाला आकर्षण और वास्तविक सत्य अलग-अलग हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी दिखावे के पीछे भागने के बजाय मनुष्य को अपने भीतर श्रद्धा, दया, धर्म और सत्य को विकसित करना चाहिए।
उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के प्रसंग के माध्यम से यह संदेश दिया कि ईश्वर के प्रति प्रेम केवल बाहरी प्रदर्शन नहीं, बल्कि अंतःकरण की शुद्धता और समर्पण का विषय है।
दया को बताया धर्म का मूल
प्रवचन में आचार्यश्री ने कहा कि “दया धर्म का मूल है।” दया, करुणा, सत्य, संयम और सेवा भाव के बिना धर्म केवल कर्मकांड बनकर रह जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में धर्म को व्यवहार का हिस्सा बनाएं और दूसरों के प्रति करुणा एवं सद्भाव रखें।
प्रवचन के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से आचार्य महामंडलेश्वर जी का सम्मान किया गया। इसके पश्चात आश्रम परिसर में आरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
प्रसादी के लाभार्थी भगवती लाल सोलंकी (स्टेशन वाले) एवं मनोरमा देवी-रमेश चंद्र राठौड़ (शहर सराय) रहे। कार्यक्रम में आश्रम के संतगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्तजन, महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सर्व ब्राह्मण सभा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन छतरीपुल स्थित माईजी की कुटिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की विभिन्न उपजातियों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत रविवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा एवं प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम (Rtm News Today)। पुलिस परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रतलाम पुलिस द्वारा एक अनुकरणीय पहल की गई है। पुलिस लाइन रतलाम परिसर में नवनिर्मित “कणिक बाल उद्यान” का भव्य शुभारंभ उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (ADG/IG) श्री राकेश गुप्ता द्वारा किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम पुलिस ने थाना बिलपांक क्षेत्र अंतर्गत सराफा व्यापारी के साथ हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज लूट का महज 48 घंटे के भीतर त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल 06 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 100% लूटा गया मशरूका बरामद कर लिया है। बरामद जेवरातों में 4.167 किलोग्राम सोना (कीमत ₹5.32 करोड़) तथा 4.047 किलोग्राम चांदी (कीमत लगभग ₹9 लाख) शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹5.5 करोड़ बताई जा रही है। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नित्यानंद मार्केट में कांग्रेस द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडा वंदन रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने किया। सभी पदाधिकारियों के उन्होंने अपने-अपने वक्तव्य दिए कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं 'नरेंद्र मोदी विचार मंच, मिशन न्यू इंडिया' के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, सेवा भावना और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संपूर्ण मध्य प्रदेश तेजी से देश का औद्योगिक हब बन रहा है एवं राज्य शासन द्वारा उद्योगपतियों को दी जा रहीं बड़ी सहूलियतों के कारण वे आतुरता से मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने हेतु आकर्षित हो रहे हैं । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जनवादी लेखक संघ (उर्दू विंग) के तत्वावधान में रतलाम में एक तरही गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि एवं अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने साहित्य में वैचारिक स्पष्टता और अध्ययन के महत्व पर बल दिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 15 अगस्त। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रातः 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने ध्वजारोहण के साथ-साथ महालक्ष्मी परिसर स्थित एटपेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया। .

सर्व ब्राह्मण सभा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन छतरीपुल स्थित माईजी की कुटिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।,परीक्षित-कलयुग संवाद, नचिकेता की परीक्षा और शिव-पार्वती प्रसंग के माध्यम से धर्म का मर्म समझाया।,पुलिस लाइन रतलाम में 'कणिक बाल उद्यान' का शुभारंभ: पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए वेलफेयर की दिशा में सराहनीय पहल,रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार,रतलाम में कांग्रेस ने किया झंडा वंदन, राष्ट्रध्वज को दी सलामी,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"