Happy Independence Day

2026
Skip to main content

सर्व ब्राह्मण सभा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन छतरीपुल स्थित माईजी की कुटिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।,परीक्षित-कलयुग संवाद, नचिकेता की परीक्षा और शिव-पार्वती प्रसंग के माध्यम से धर्म का मर्म समझाया।,पुलिस लाइन रतलाम में 'कणिक बाल उद्यान' का शुभारंभ: पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए वेलफेयर की दिशा में सराहनीय पहल,रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार,रतलाम में कांग्रेस ने किया झंडा वंदन, राष्ट्रध्वज को दी सलामी,रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस,प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से औद्योगीकरण की बयार तेजी से बह रही है 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण अवसर पर अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा,रतलाम में जनवादी लेखक संघ की तरही गोष्ठी संपन्न, प्रो. चौहान बोले— 'हर विधा की अपनी ख़ूबसूरती और सौंदर्य',महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया,रतलाम जिले में धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 80 सालगिरह, पुलिस लाइन में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने फहराया तिरंगा

सर्व ब्राह्मण सभा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन छतरीपुल स्थित माईजी की कुटिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।

रतलाम। सर्व ब्राह्मण सभा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन छतरीपुल स्थित माईजी की कुटिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की विभिन्न उपजातियों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। सर्व ब्राह्मण सभा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन छतरीपुल स्थित माईजी की कुटिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की विभिन्न उपजातियों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधान के साथ ग्रीन ड्रेस कोड अपनाया। महिलाओं ने सावन के झूलों का आनंद लिया और तीज के पारंपरिक गीत-संगीत एवं उत्सवी वातावरण के बीच पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। आयोजन में सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट की गई तथा स्वादिष्ट स्वल्पाहार कराया गया।
यह आयोजन स्वर्गीय पुष्पा पुजारी एवं स्वर्गीय शोभा शर्मा की स्मृति में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करते हुए भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और पारंपरिक त्योहारों की सुंदर परंपराओं को जीवंत बनाए रखना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता पाठक ने की। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष उषा दुबे, उपाध्यक्ष सीमा सिरोलिया, कोषाध्यक्ष आरती त्रिवेदी, डॉ. सुलोचना शर्मा, सविता तिवारी, आशा उपाध्याय, जया शर्मा, शारदा शर्मा, रानू तिवारी, मंजू जोशी, तृप्ति शर्मा, सोनल पाठक, पूजा बोहरा (एल्डरमैन), सपना त्रिपाठी, प्रेमलता दवे, सुषमा दवे, शर्मिष्ठा, नीता पंडित, रीता जोशी, देविका पुजारी, उषा पुजारी, श्रद्धा चतुर्वेदी, रजनी व्यास एवं अभिलाषा व्यास सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने सहभागिता की।
महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से पूरा आयोजन उल्लास और पारंपरिक संस्कृति के रंग में सराबोर रहा। महिला मंडल ने आयोजन के माध्यम से संस्कृति, एकता, सेवा और समर्पण का संदेश दिया तथा सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। #rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सर्व ब्राह्मण सभा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन छतरीपुल स्थित माईजी की कुटिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की विभिन्न उपजातियों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत रविवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा एवं प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम (Rtm News Today)। पुलिस परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रतलाम पुलिस द्वारा एक अनुकरणीय पहल की गई है। पुलिस लाइन रतलाम परिसर में नवनिर्मित “कणिक बाल उद्यान” का भव्य शुभारंभ उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (ADG/IG) श्री राकेश गुप्ता द्वारा किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम पुलिस ने थाना बिलपांक क्षेत्र अंतर्गत सराफा व्यापारी के साथ हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज लूट का महज 48 घंटे के भीतर त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल 06 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 100% लूटा गया मशरूका बरामद कर लिया है। बरामद जेवरातों में 4.167 किलोग्राम सोना (कीमत ₹5.32 करोड़) तथा 4.047 किलोग्राम चांदी (कीमत लगभग ₹9 लाख) शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹5.5 करोड़ बताई जा रही है। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नित्यानंद मार्केट में कांग्रेस द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडा वंदन रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने किया। सभी पदाधिकारियों के उन्होंने अपने-अपने वक्तव्य दिए कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं 'नरेंद्र मोदी विचार मंच, मिशन न्यू इंडिया' के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, सेवा भावना और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संपूर्ण मध्य प्रदेश तेजी से देश का औद्योगिक हब बन रहा है एवं राज्य शासन द्वारा उद्योगपतियों को दी जा रहीं बड़ी सहूलियतों के कारण वे आतुरता से मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने हेतु आकर्षित हो रहे हैं । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जनवादी लेखक संघ (उर्दू विंग) के तत्वावधान में रतलाम में एक तरही गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि एवं अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने साहित्य में वैचारिक स्पष्टता और अध्ययन के महत्व पर बल दिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 15 अगस्त। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रातः 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने ध्वजारोहण के साथ-साथ महालक्ष्मी परिसर स्थित एटपेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया। .

सर्व ब्राह्मण सभा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन छतरीपुल स्थित माईजी की कुटिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।,परीक्षित-कलयुग संवाद, नचिकेता की परीक्षा और शिव-पार्वती प्रसंग के माध्यम से धर्म का मर्म समझाया।,पुलिस लाइन रतलाम में 'कणिक बाल उद्यान' का शुभारंभ: पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए वेलफेयर की दिशा में सराहनीय पहल,रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार,रतलाम में कांग्रेस ने किया झंडा वंदन, राष्ट्रध्वज को दी सलामी,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"