- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
मानस भवन चातुर्मास कथा: वाघेला गोसेवा जीव दया समिति ने संत गोशरणानंद जी का किया शाल-श्रीफल से सम्मान, भक्तों को बांटी प्रसादी
रतलाम, 21 अगस्त 2026। शहर के त्रिवेणी स्थित मानस भवन में गो क्रांतिकारी संत श्री गोशरणानंद सरस्वती जी महाराज के पावन चातुर्मास प्रवास के अंतर्गत संगीतमय कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा श्रृंखला के दौरान गुरुवार को वाघेला गोसेवा जीव दया समिति द्वारा संतश्री का शाल एवं श्रीफल भेंट कर भावभीना सम्मान व अभिनंदन किया गया।
समिति सदस्यों ने लिया संतश्री का आशीर्वाद
समिति के प्रमुख दिनेश वाघेला के नेतृत्व में बाबूलाल सिसोदिया, तरुण पाटीदार, झिंगालाला पाटीदार, कैलाश शर्मा, धीरज पांडे, रमेश शुक्ला, श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, ताराबाई सांखला एवं अंगूर बाला पाटीदार सहित बड़ी संख्या में गोभक्तों ने संतश्री का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
गोसेवा एवं शक्तिपीठ निर्माण का संदेश
इस अवसर पर संत गोशरणानंद सरस्वती जी महाराज ने सुजालपुर धाम स्थित नवनिर्माणाधीन गो चिकित्सालय 'मां कामधेनु शक्तिपीठ' से जुड़े सेवा प्रकल्पों एवं गोसंरक्षण के विषय में श्रद्धालुओं को अवगत कराते हुए जनजागरण का संदेश दिया।
महाप्रसादी का हुआ वितरण
चातुर्मास कथा के दौरान मानस भवन परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा समापन के पश्चात वाघेला गोसेवा जीव दया समिति की ओर से पधारे सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने गोसेवा, जीवदया और सनातन संस्कृति के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए निरंतर निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews










