Skip to main content

पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 22 अगस्त से होगी शुरू, जानें समय और किराया,मानस भवन चातुर्मास कथा: वाघेला गोसेवा जीव दया समिति ने संत गोशरणानंद जी का किया शाल-श्रीफल से सम्मान, भक्तों को बांटी प्रसादी,गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती 'सद्भावना दिवस' के रूप में गरिमामय वातावरण में मनाई गई।,अखंड ज्ञान आश्रम में दिव्य चातुर्मास महोत्सव: पूज्य विशोकानंद जी भारती ने बताया चातुर्मास में सत्संग का महात्म्य, रजक समाज ने किया स्वामी जी का सम्मान,मानस भवन में दिव्य चातुर्मास गो आराधना महोत्सव: शिव पुराण कथा में 12 ज्योतिर्लिंगों का महात्म्य बताया, चमत्कारिक दिव्य दरबार भी सजा,आर्ट ऑफ लिविंग के 45 और रतलाम केंद्र के 25 वर्ष पूरे: 23 अगस्त को होगी भव्य रुद्र पूजा और 'शिव धारा' भजन संध्या, ध्यान केंद्र का निर्माण कार्य भी जारी,संत गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान व कलश रथ यात्रा का गुलाब चक्कर से हुआ भव्य शुभारंभ,यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला: 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए,उल्लास’ पहल: जिला न्यायालय परिसर में बाल गृह के बच्चों द्वारा निर्मित राखियों की प्रदर्शनी का हुआ भव्य उद्घाटन,काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने जिला चिकित्सालय को भेंट की आवश्यक चिकित्सा सामग्री

आर्ट ऑफ लिविंग के 45 और रतलाम केंद्र के 25 वर्ष पूरे: 23 अगस्त को होगी भव्य रुद्र पूजा और 'शिव धारा' भजन संध्या, ध्यान केंद्र का निर्माण कार्य भी जारी

रतलाम। संस्था 'आर्ट ऑफ लिविंग' के 45 वर्ष तथा रतलाम केंद्र के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आगामी 23 अगस्त (रविवार) को एक भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। संस्था 'आर्ट ऑफ लिविंग' के 45 वर्ष तथा रतलाम केंद्र के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आगामी 23 अगस्त (रविवार) को एक भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सायं 5 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर रतलाम के नवीन सभागृह में होगा।

आयोजन के तहत अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुनील जैन द्वारा विधि-विधान से 'रुद्र पूजा' संपन्न कराई जाएगी। इसके पश्चात अंतर्राष्ट्रीय आर्ट ऑफ लिविंग सिंगर विक्रम हाजरा द्वारा 'शिव धारा' भक्तिमयी संगीत व भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी।

रतलाम में आकार ले रहा है 'ध्यान केंद्र'
रतलाम आर्ट ऑफ लिविंग के 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने और संगठन की सक्रियता को देखते हुए परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने रतलाम में 'मेडिटेशन हॉल' (ध्यान केंद्र) बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत रत्नेश्वर रोड स्थित शिव बाग हनुमान धाम के पास ध्यान केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो वर्तमान में तेजी से प्रगति पर है।

आयोजकों ने की शामिल होने की अपील
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार तथा ध्यान केंद्र निर्माण समिति के चंद्रेश भाग्यवानी, मुरली फुलवानी, हरेंद्र वाघेला, डॉ. लोकेंद्र सिंह कोट, हितेश पंडित और रविन्द्र गहलोत सहित संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

पूर्व पंजीयन अनिवार्य
कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक श्रद्धालु श्री राम केमिस्ट, कॉलेज रोड, रतलाम अथवा मोबाइल नंबर 9425355272, 8770423551 व 8815749894 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। (यह जानकारी चंद्रेश भाग्यवानी द्वारा दी गई है।)

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की भारी माँग को ध्यान में रखते हुए प्रसिद्ध पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह ट्रेन 22 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित की जाएगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शहर के त्रिवेणी स्थित मानस भवन में गो क्रांतिकारी संत श्री गोशरणानंद सरस्वती जी महाराज के पावन चातुर्मास प्रवास के अंतर्गत संगीतमय कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा श्रृंखला के दौरान गुरुवार को वाघेला गोसेवा जीव दया समिति द्वारा संतश्री का शाल एवं श्रीफल भेंट कर भावभीना सम्मान व अभिनंदन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शहर सराय स्थित नित्यानंद मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती 'सद्भावना दिवस' के रूप में गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने भी पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग (सैलाना बस स्टैंड) स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में ज्ञान और अध्यात्म की सरिता बही। प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर संतवाणी का लाभ लिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर के मानस भवन में आयोजित दिव्य चातुर्मास गो आराधना महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को शिव पुराण कथा एवं चमत्कारिक दिव्य दरबार का भव्य आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। संस्था 'आर्ट ऑफ लिविंग' के 45 वर्ष तथा रतलाम केंद्र के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आगामी 23 अगस्त (रविवार) को एक भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके जीवन दर्शन तथा समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को 'श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा' का भव्य शुभारंभ गुलाब चक्कर से किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 20 अगस्त। पश्चिम रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने विशेष किराये पर संचालित की जा रही 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार करने की घोषणा की है। इस निर्णय से मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। माननीय उच्च न्यायालय एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ योजना के अंतर्गत गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में एक विशेष राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे, द्वारा फीता काटकर किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधाओं के विस्तार एवं आवश्यक संसाधनों की पूर्ति हेतु काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा उपयोगी चिकित्सा एवं राहत सामग्री भेंट की गई। .

पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 22 अगस्त से होगी शुरू, जानें समय और किराया,मानस भवन चातुर्मास कथा: वाघेला गोसेवा जीव दया समिति ने संत गोशरणानंद जी का किया शाल-श्रीफल से सम्मान, भक्तों को बांटी प्रसादी,गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती 'सद्भावना दिवस' के रूप में गरिमामय वातावरण में मनाई गई।,अखंड ज्ञान आश्रम में दिव्य चातुर्मास महोत्सव: पूज्य विशोकानंद जी भारती ने बताया चातुर्मास में सत्संग का महात्म्य, रजक समाज ने किया स्वामी जी का सम्मान,मानस भवन में दिव्य चातुर्मास गो आराधना महोत्सव: शिव पुराण कथा में 12 ज्योतिर्लिंगों का महात्म्य बताया, चमत्कारिक दिव्य दरबार भी सजा,आर्ट ऑफ लिविंग के 45 और रतलाम केंद्र के 25 वर्ष पूरे: 23 अगस्त को होगी भव्य रुद्र पूजा और 'शिव धारा' भजन संध्या, ध्यान केंद्र का निर्माण कार्य भी जारी,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव