- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 22 अगस्त से होगी शुरू, जानें समय और किराया
रतलाम। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की भारी माँग को ध्यान में रखते हुए प्रसिद्ध पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह ट्रेन 22 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित की जाएगी।
ट्रेन का समय और सारणी
पातालपानी से कालाकुंड (ट्रेन सं. 52965): सुबह 11:05 बजे पातालपानी से रवाना होकर दोपहर 13:05 बजे कालाकुंड पहुँचेगी।
कालाकुंड से पातालपानी (ट्रेन सं. 52966): वापसी में दोपहर 15:34 बजे कालाकुंड से चलकर शाम 16:30 बजे पातालपानी पहुँचेगी।
कोच की व्यवस्था और किराया
इस हेरिटेज ट्रेन में दो एसी चेयरकार (C1 व C2) और तीन नॉन-एसी चेयरकार (D1, D2 व D3) कोच लगाए गए हैं। यात्रा के लिए यात्रियों को आने और जाने का अलग-अलग टिकट लेना होगा।
एसी चेयरकार (AC Chair Car): ₹265 प्रति व्यक्ति (एक तरफ)
नॉन-एसी चेयरकार (Non-AC Chair Car): ₹20 प्रति व्यक्ति (एक तरफ)
बुकिंग और जानकारी
ट्रेन संख्या 52965/52966 के लिए टिकटों की बुकिंग सभी रेलवे PRS काउंटरों और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। ट्रेन के ठहराव और संरचना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (www.enquiry.indianrail.gov.in) पर संपर्क कर सकते हैं।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews










