- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
मानस भवन में दिव्य चातुर्मास गो आराधना महोत्सव: शिव पुराण कथा में 12 ज्योतिर्लिंगों का महात्म्य बताया, चमत्कारिक दिव्य दरबार भी सजा
नगर के मानस भवन में आयोजित दिव्य चातुर्मास गो आराधना महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को शिव पुराण कथा एवं चमत्कारिक दिव्य दरबार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव के महात्म्य की गूंज रही और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया।
संतों का हुआ भावपूर्ण स्वागत
समारोह में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद जी भारती एवं स्वामी देव स्वरूपानंद जी के आगमन पर स्वामी गोशरणानंद जी सरस्वती ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को पूज्य संतों के सानिध्य में धर्म, संस्कृति एवं अध्यात्म से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को सुनने का अवसर मिला।
पोथी पूजन में उमड़े जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु
कथा के दौरान विधि-विधान से पोथी पूजन का आयोजन किया गया। इसमें पार्षद दल, राम भोग मंडल, दिनेश वाघेला जीव दया गौ सेवा समिति तथा धर्म जागरण महिला मंडल के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पोथी पूजन के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद विशाल शर्मा, अनीता कटारा, सपना गौरव त्रिपाठी, प्रीति संजय कसेरा, संगीता कृष्णा सोनी, आयुषी जलज सांखला, धर्मेंद्र रांका, योगेश पापटवाल, पप्पू पुरोहित, शक्ति सिंह, करण केथवास, राजेंद्र सिंह चौहान, अक्षय संघवी, परमानंद योगी, पूर्व एल्डरमैन गोपाल सिंह सोलंकी, पूर्व पार्षद अशोक देवड़ा, अनिल पुरोहित, सुरेश दवे, सारिका गोयल, आशा दुबे, संगीता जैन, विनीता नागपुरिया एवं आरुणि सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
12 ज्योतिर्लिंगों के प्रादुर्भाव की कथा का वर्णन
कथा व्यास स्वामी श्री गोशरणानंद जी सरस्वती ने भगवान शिव की महिमा का बखान करते हुए 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रादुर्भाव एवं उनके आध्यात्मिक महत्व की कथा का विस्तार से वर्णन किया।
कार्यक्रम का समापन भगवान शिव की संगीतमय महाआरती के साथ हुआ, जिसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया। आज की प्रसादी के मुख्य यजमान बड़नगर निवासी पूनम जी रहे।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews










