Skip to main content

जिला अस्पताल निर्माण की गहन निगरानी करे हाउसिंग बोर्ड: कलेक्टर श्री कटेसरिया,विश्वकर्मा धाम में 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पोथी पूजन के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,शस्त्र और शास्त्र दोनों सनातन की धरोहर हैं - श्री सियाल,पर्यटकों को सौगात: पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब सप्ताह में 5 दिन चलेगी,विरियाखेड़ी में विधायक क्रीड़ा केंद्र का होगा कायाकल्प: 19.25 लाख से बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और चेंजिंग रूम,कोटा रेलवे स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण इंदौर - कोटा एक्‍सप्रेस प्रभावित,श्रीमाली ब्राह्मण समाज मनाएगा कुलदेवी महालक्ष्मी जी का जन्मोत्सव, 2 और 3 अक्टूबर को होंगे भव्य आयोजन चुनरी यात्रा, महायज्ञ और शाही सवारी से गुंजायमान होगा शहर,आंगन मिलन उत्सव में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सेवा सम्मान: कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने कुपोषण मुक्त बच्चों को बांटा सुपोषित आहार,मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता ही रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य: प्रितेश गादिया,रतलाम में AGPL-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन: अग्र धुरंधर बनी विजेता, महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाई एकजुटता

शस्त्र और शास्त्र दोनों सनातन की धरोहर हैं - श्री सियाल

रतलाम । शास्त्र हमारी संस्कृति की उत्कृष्टता की पहचान है जो सदियों से सनातन सभ्यता को जीवित रखे हुए इसका गुणगान हमें और समाज को श्रेष्ठता की ओर ले जाता है वही शस्त्र कला योद्धाओं का आभूषण है यह भी सनातन इतिहास का गौरवशाली प्रमाण है
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम । शास्त्र हमारी संस्कृति की उत्कृष्टता की पहचान है जो सदियों से सनातन सभ्यता को जीवित रखे हुए इसका गुणगान हमें और समाज को श्रेष्ठता की ओर ले जाता है वही शस्त्र कला योद्धाओं का आभूषण है यह भी सनातन इतिहास का गौरवशाली प्रमाण है । बड़े-बड़े योद्धा इस कला के प्रवर्तनक रहे हैं जिन्होंने युद्ध में सफलताएं अर्जित की है इसलिए आधुनिक व्यायाम शालाओं को अपनी शस्त्रकला और गौरवशाली संस्कृति को हमेशा जिंदा रखना चाहिए।
उक्त विचार अनंत चतुर्दशी के अवसर पर स्वर्गीय नारायण पहलवान की प्रेरणा से नगर की प्रसिद्ध जवाहर व्यायाम शाला द्वारा निकले जाने वाली झांकी तथा व्यायाम शाला के शस्त्र प्रदर्शन कार्यक्रम में सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर आयोजित व्यापारी महासंघ के कार्यक्रम में उपस्थित पहलवानों तथा मलखंभ खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए इप्का लेबोरेटरी के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल ने व्यक्त किये। आपने कहा कि मुझे बेहद खुशी है रतलाम के युवाओं को जवाहर व्यायाम शाला से एक नई दिशा मिलती है साहस और बहादुरी का प्रशिक्षण मिलता है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि हमारे रतलाम का इतिहास गौरवशाली रहा है शस्त्रकला और कुश्ती कला में अनेक पहलवान कड़ी मेहनत और परिश्रम से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर चुके हैं । विशेष अतिथि उद्योगपति वरुण पोरवाल ने कहा कि जवाहर व्यायाम शाला के पहलवानों से प्रेरणा लेना चाहिए जो इतनी मेहनत करके आने वाली पीढ़ी को व्यायाम और शस्त्रकला में निपुण बना रहे हैं युवाओं के साथ-साथ महिलाओं तथा बच्चियों को शस्त्र कला में माहिर बना रहे हैं यह और भी अच्छी बात है।
इप्का लेबोरेटरी के जनरल मैनेजर अचल शुक्ला, पूर्व रतलाम केसरी जगदीश पहलवान, आर डीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, संजय बाफना आदि मंचासीन रहे।
व्यायाम शाला के संचालक वैभव पहलवान, गौरव पहलवान, नेतृत्वकर्ता सूरज जाट, अंबर जाट, अभिषेक जाट, मयंक जाट, अमन जाट, सचिव राजीव रावत आदि मंचासीन थे। आरंभ में व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, संजय पांडे, भवर सेठ, जेपी सिंह, मदन अग्रवाल आदि ने अतिथियों को साफा बांधकर अभिनंदन किया । स्वागत भाषण अखाड़े के सचिव राजीव रावत ने दिया । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर व्यायाम शाला के वरिष्ठ प्रशिक्षक ईश्वर बाबा तथा मलखंब के संचालक जितेंद्र राणावत, मनीष नेपाली शेखर चावरे को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। पूर्व निगम अध्यक्ष सुरेश जाट द्वारा मलखंब खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹11000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। व्यायाम शाला और झांकी के चल समारोह में जगदीश पहलवान, सोनू जाट, देव शंकर पांडे, मनीष शर्मा,दिनेश मालवीय, गोपाल राठौर, धन्ना उस्ताद, ताराचंद पहलवान, पवन तिवारी, अजय चौहान,गजेंद्र जाट,गज्जू भैया, यशवीर जाट, राजवीर जाट, प्रताप जाट, यशवंत जाट, रूप जाट,हनी जाट, नितांत जाट आदि उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत व्यापारी मोर्चे के सर्वश्री फैयाज मंसूरी, वेलजी भाई पटेल, आदित्य डागा, राधेश्याम प्रजापत, कालू उस्ताद, चौरडिया जी. जीवन सेठ, डॉ जेपी सिंह, जयेश राठौर, यतीद्र भारद्वाज, मुन्ना भाई पान वाले आदि ने अतिथियों का स्वागत किया । अखाड़े के कलाकारों ने हथियारों के प्रदर्शन के साथ अपने जौहर दिखाएं, वही मलखंब के नन्हे मुन्ने छोटे-छोटे खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लोगों की खूब दाद बटोरी । जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में रतलाम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। आभार प्रवीण गुप्ता ने व्यक्त किया ।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ियों की सूची तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश समीक्षा बैठक में कुपोषण नियंत्रण, राशन वितरण और अस्पताल निर्माण कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर, विश्वकर्मा धाम (नेमिनाथ नगर) में 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार, 28 सितंबर 2026 से अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ हुआ। यह धार्मिक आयोजन आगामी 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) तक आयोजित किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । शास्त्र हमारी संस्कृति की उत्कृष्टता की पहचान है जो सदियों से सनातन सभ्यता को जीवित रखे हुए इसका गुणगान हमें और समाज को श्रेष्ठता की ओर ले जाता है वही शस्त्र कला योद्धाओं का आभूषण है यह भी सनातन इतिहास का गौरवशाली प्रमाण है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विरियाखेड़ी में विधायक क्रीड़ा केंद्र का होगा कायाकल्प: 19.25 लाख से बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और चेंजिंग रूम महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष व पार्षदों की मौजूदगी में किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमाली ब्राह्मण समाज मनाएगा कुलदेवी महालक्ष्मी जी का जन्मोत्सव, 2 और 3 अक्टूबर को होंगे भव्य आयोजन चुनरी यात्रा, महायज्ञ और शाही सवारी से गुंजायमान होगा शहर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आंगन मिलन उत्सव में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सेवा सम्मान: कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने कुपोषण मुक्त बच्चों को बांटा सुपोषित आहार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, 168 छात्राओं और 25 प्राध्यापकों की हुई जांच .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में AGPL-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन: अग्र धुरंधर बनी विजेता, महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाई एकजुटता .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत रविवार को मंडल कार्यालय परिसर स्थित अधिकारी विश्राम गृह गार्डन एंट्री पर स्वच्छता श्रमदान एवं पौधारोपण किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन उत्सव’ आयोजित, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं व लाडली बहनों का हुआ सम्मानअलकापुरी कम्युनिटी हॉल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन उत्सव’ का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। .

जिला अस्पताल निर्माण की गहन निगरानी करे हाउसिंग बोर्ड: कलेक्टर श्री कटेसरिया,विश्वकर्मा धाम में 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पोथी पूजन के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,शस्त्र और शास्त्र दोनों सनातन की धरोहर हैं - श्री सियाल,पर्यटकों को सौगात: पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब सप्ताह में 5 दिन चलेगी,विरियाखेड़ी में विधायक क्रीड़ा केंद्र का होगा कायाकल्प: 19.25 लाख से बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और चेंजिंग रूम,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध