- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण षिविर नेत्र परीक्षण शिविर से 500 नागरिक हुए लाभान्वित
सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 16 स्थित भांभी मोहल्ला रामदेवजी का मंदिर परिसर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण शिविर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीशा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, कार्यक्रम प्रभारी संदीप यादव, रजनीश गोयल, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, एल्डरमेन हेमन्त राहौरी आदि के आतिथ्य में आयोजित हुआ।
आयोजित शिविर में 500 से अधिक नागरिकों ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण करवाया वहीं 150 से अधिक नागरिकों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। आयोजित शिविर में डॉक्टर, नर्स इत्यादी ने अपनी सेवाऐं दी।










