Skip to main content

इंदिरा एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा संकीर्तन,सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण षिविर नेत्र परीक्षण शिविर से 500 नागरिक हुए लाभान्वित,महापौर की अनुमति के बाद जारी होगा अनापत्ती प्रमाण-पत्र,रक्तदान करके देखो अच्छा लगता है,सेवा सप्ताह: लायंस क्लब रतलाम 'समर्पण' ने आयोजित किया विशाल नि:शुल्क डायबिटीज एवं स्वास्थ्य जांच शिविर,संभागायुक्‍त ने सडक सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश,जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित*,कहानी बदलाव की: पीएमईजीपी से राहुल के छोटे कारोबार को मिली नई उड़ान, 20 हजार की आय बढ़कर हुई 80 हजार रुपये,रतलाम में भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ ने वृद्धाश्रम में किया भोजन व मिष्ठान वितरण: जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय बोले—'मोदी जी के सेवा और सुशासन के 25 वर्ष अत्यंत गौरवपूर्ण',सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार शिविर में हुए 178 हितग्राही लाभान्वित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 5 स्थानों पर हुआ शिविरों का आयोजन

इंदिरा एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा संकीर्तन

भजनों पर महिलाओं ने किया गरबा रास, भगवान श्रीकृष्ण-अर्जुन का मनोहारी श्रृंगार बना आकर्षण
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को इंदिरा एकादशी के अवसर पर अनुरागी परिवार के तत्वावधान में एकादशी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में किया गया। दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चले आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
मंदिर पुजारी चेतन जोशी ने बताया कि इंदिरा एकादशी का व्रत पितृ पक्ष में आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह एकादशी पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति तथा पापों से मुक्ति के लिए विशेष फलदायी मानी जाती है।
कार्यक्रम में पं. गोपाल कृष्ण शर्मा ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उन्होंने “तरस रहे हैं यमुना के तट, धुन मुरली की सुनने को... अब तो दरस दिखा दे नटखट...” सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
इस अवसर पर मंदिर के गर्भगृह को आकर्षक पुष्प मालाओं से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण एवं अर्जुन का मनोहारी श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों को पीले वस्त्र धारण कराए गए तथा तुलसी दल और पुष्प मालाओं से अलंकृत किया गया।
एकादशी संकीर्तन के दौरान गीता मंदिर महिला मंडल की महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ गरबा रास प्रस्तुत किया। भजनों की धुन पर महिलाओं ने गरबा रास करते हुए धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। पुरुष श्रद्धालुओं ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में नारायण सिंह राजपुरोहित, सतनारायण मंत्री, जसवंत सिंह राजपुरोहित, राधेश्याम मंत्री, सुभाष उपाध्याय, हितेंद्र शर्मा, नवीन व्यास, सत्यनारायण मंत्री,दीपक पुरोहित सहित गीता मंदिर महिला मंडल की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर भगवान श्री जगदीश्वर की आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
अगला संकीर्तन 22 अक्टूबर को
मंदिर समिति ने बताया कि अगला एकादशी संकीर्तन 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पापांकुश एकादशी के अवसर पर दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण षिविर नेत्र परीक्षण शिविर से 500 नागरिक हुए लाभान्वित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर की अनुमति के बाद जारी होगा अनापत्ती प्रमाण-पत्र हरमाला फुलमण्डी की भूमि आवंटन के विरूद्ध मा0 न्यायालय में दायर होगा अपील वाद महापौर परिषद सर्वानुमति से पारित हुआ प्रस्ताव .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा सप्ताह: लायंस क्लब रतलाम 'समर्पण' ने आयोजित किया विशाल नि:शुल्क डायबिटीज एवं स्वास्थ्य जांच शिविर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित* .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कहानी बदलाव की: पीएमईजीपी से राहुल के छोटे कारोबार को मिली नई उड़ान, 20 हजार की आय बढ़कर हुई 80 हजार रुपये .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ ने वृद्धाश्रम में किया भोजन व मिष्ठान वितरण: जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय बोले—'मोदी जी के सेवा और सुशासन के 25 वर्ष अत्यंत गौरवपूर्ण' .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
‘‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’’ शिविर में हुए 178 हितग्राही लाभान्वित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 5 स्थानों पर हुआ शिविरों का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी का दो दिनी महोत्सव मनाया महालक्ष्मी परिसर से प्रथम दिन बैंड बाजे और ढोल ताशा के साथ चुनरी यात्रा निकाली गई चुनरी यात्रा शहर के समाज के चारों महालक्ष्मी मंदिरों से पर गई समाज जनों ने माता रानी की पूजा अर्चना कर उन्हें चुनरी अर्पित की महालक्ष्मी जी श्रीमाली ब्राह्मण समाज जनों की कुलदेवी है .

इंदिरा एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा संकीर्तन,सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण षिविर नेत्र परीक्षण शिविर से 500 नागरिक हुए लाभान्वित,महापौर की अनुमति के बाद जारी होगा अनापत्ती प्रमाण-पत्र,रक्तदान करके देखो अच्छा लगता है,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"