- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित गरबे के दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल इप्का के दिनेश सियाल ने माता रानी की आरती की
रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित गरबे के दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल इप्का के दिनेश सियाल ने माता रानी की आरती की तथा गरबा रास प्रारंभ करवाया । माता होने सर पर अग्नि कलश धारण कर माता रानी के आराधना की ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट सचिव हरीश कुमार बिंदल कोषाध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल संगठन सचिव राधावल्लभ पुरोहित प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया तथा निराश्रित नागरिको को भोजन वितरित किया गया । मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ अनवरत जारी है। 19 अक्टूबर सोमवार को सुबह हवन व कन्या भोज तथा पुरस्कार वितरण किया जाएगा 20 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4 बजे नगर निगम से मां कालिका माता की भव्य सवारी निकाली जाएगी तथा माता रानी नगर के नागरिकों को दर्शन तथा आशीर्वाद देने नगर भ्रमण करेगी इस दौरान भगवान राम दरबार की झांकी भी निकल जाएगी जो नेहरू स्टेडियम पहुंचकर रावण का वध करेगी ट्रस्ट ने नागरिकों से सभी धार्मिक आयोजनो में शामिल होने का निवेदन किया है कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के राजेंद्र शर्मा, पूरण चोइथानी, दिनेश वाघेला, देव प्रकाश शर्मा, संजय व्यास सहित नागरिक मौजूद थे

















