Skip to main content

साहित्य की समृद्ध विरासत समाज को जोड़ती है- प्रो. चौहान जनवादी लेखक संघ का आयोजन,रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित गरबे के दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल इप्का के दिनेश सियाल ने माता रानी की आरती की,महापौर द्वारा कन्या पूजन के साथ दी पाठ्य सामग्री,बांद्रा टर्मिनस– अजमेर/मदार एवं असरवा– प्रयागराजस्पेशल ट्रेनों का परिचालन,कालिका माता नवरात्री मेले में कवियों ने श्रोताओं को किया हंसा-हंसाकर किया लोटपोट देर रात तक चला अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन,नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम,रतलाम में नेशनल एंटी करप्शन कमेटी का गरिमामय आयोजन, एएसपी सहित तीन विशिष्ट हस्तियां सम्मानित,विद्यालय घोसवास में कन्या पूजन एवं गरबा,रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे,रतलाम: श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा भव्य गरबा रास का आयोजन

कालिका माता नवरात्री मेले में कवियों ने श्रोताओं को किया हंसा-हंसाकर किया लोटपोट देर रात तक चला अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

कालिका माता नवरात्री मेले में कवियों ने श्रोताओं को किया हंसा-हंसाकर किया लोटपोट देर रात तक चला अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन
 |  न्यूज़ डेस्क

नगर निगम द्वारा 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के छटें दिन बीती रात आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को किया हंसा-हंसाकर किया लोटपोट।
सोनभद्र उत्तर प्रदेष से आये कवि कमलेष राजहंस ने अपनी कविता सुनाते हुए कहा-
1- मेरे अहले वतन अपने तिरंगे की हिफाजत में
झुके कंधों पे मैं इस देश का भूगोल ढोता हूं
मेरी औलाद खाकर गोलियां सरहद पे सोती है
पसीना ओढ़ कर मैं खेत की मेड़ों पे सोता हूं
2- मेरे अहले वतन अपने तिरंगे की हिफाजत में
झुके कंधों पे मैं इस देश का भूगोल ढोता हूं
मेरी औलाद खाकर गोलियां सरहद पे सोती है
पसीना ओढ़ कर मैं खेत की मेड़ों पे सोता हूं

कोटा राजस्थान से आये कवि अर्जून अल्हड़ ने अपने कविता पाठ में कुछ यंू कहा -
विश्वपटल पर भारत मां की शान तिरंगा प्यारा है ।
सरहद पर खड़े सपूतों की ये जान तिरंगा प्यारा है ।।
इस धरती से जाकर जिसने चूमा चंदा मामा को ,,,,
जय जवान जय किसान जय विज्ञान तिरंगा प्यारा है ।।।

देष की राजधानी दिल्ली से आई कवियत्री रजनी अवनी ने कविता सुनाते हुए कहा-
1- कल तक घर के भीतर थी अब कदम बढ़ना सीख गई
लाख रुकावट आये फ़िर भी आगे जाना सीख गई
नारी को कमजोर समझना भूल तुम्हारी हैं सुन लो
नारी तो अब सूरज से भी आँख मिलाना सीख गई

2-एक सा सिलसिला नहीं होता
वक्त का कुछ पता नहीं होता
इश्क में मंजिले होती है मग़र
रास्तो का कुछ पता नहीं होता
टूंडला से आये कवि लटूरी लट्ठ ने अपनी कविता सुनाते हुए कुछ यूं कहा-
वो हिंदी के बल सारी दुनियां डोल लेता है।
अंग्रेजी तो पउआ पीकर भी बोल लेता है।
न जाने क्यों इतनी मिठास है अपनी भाषा में
क्या बोलने से पहले मिश्री घोल लेता है।
मंदसौर से आये कवि मुन्ना बैट्री ने अपनी कविता में कहा कि -

राजपूती क्षत्राणीयों के तेवर को क्या जानोगी।
तुम महफिल की नुमाइश हो गौहर को क्या जानोगी
आन बान और शान के खातिर जो ज्वाला में लीन हुई
दो कोड़ी की धूर्त नचनियां जौहर को क्या जानोगी

मुम्बई से आये कवि सुनील व्यास ने अपनी कविता पाठ करते हुए कहा कि -
अजीब सौदा है इस पेट की आग का भी यारों...
वो कमाने निकला था, और खुद ही खर्च हो गया।
गाँव के मोड़ पर बूढ़ी आँखें आज भी ताकती हैं,
उन्हें क्या पता, उनका बेटा शहर की भीड़ का हिस्सा हो गया।
इटावा उत्तर प्रदेष से आये कवि गौरव चौहान ने अपनी कविता में कहा कि -
1-ना ही किसी मज़हब न खुदाओ पे टिका है
ना तो ये सियासत की ख़ताओं पे टिका है
भारत के दुश्मनों में नहीं दम जो हिला दें
ये मुल्क शहीदों की चिताओं पे टिका है
2-यहाँ अपनों के बिना, कोई त्योहार नहीं खिलता।
वो चूल्हे की रोटी, वो मक्की का आटा,
वो माँ के हाथों का, प्यार भरा चांटा।
छाछ की वो ठंडक, गुड़ की वो डली,
याद आती है आज भी, वो बचपन की गली।
रतलाम के कवि धमचक मुल्थानी ने अपनी कविता सुनाते हुए कहा-
1-मोदी जी कह रहे हैं, ना खाऊंगा ना खाने दूंगा
मतदाता कह रहा है मोदी जी, जब तक पन्द्रह लाख खाते में नहीं आते
मैं तुमको जाने नहीं दूंगा, मैंने एक मतदाता से पूछा -
तेरे खाते में पन्द्रह लाख आएंगे, क्या तुझे यकीन है
वह बोला- मोदी है तो मुमकिन है ।
2-पूरी दुनिया में अपनी, अकड़ रखो
दो काम कम करोगे तो चलेगा
बस रघुनन्दन की उंगली पकड़ रखो
3-महाकाल का मजा मंडे के साथ
छुट्टी का मजा संडे के साथ
प्रयाग का मजा पंडे के साथ
पुलिस का मजा डंडे के साथ
अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का संचालन कवि लटूरी लठ्ठ ने किया।
प्रारंभ में आमंत्रित कवियों का स्वागत नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, क्षेत्रिय पार्षद योगेश पापटवाल, पार्षद रणजीत टांक, धीरजकुवंर राठौर, एल्डरमेन मंगल लोढ़ा, हेमन्त राहौरी, गोपाल शर्मा आदि ने श्री कालिका माता के चित्र का प्रतीक चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
साहित्य की समृद्ध विरासत समाज को जोड़ती है- प्रो. चौहान जनवादी लेखक संघ का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित गरबे के दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल इप्का के दिनेश सियाल ने माता रानी की आरती की तथा गरबा रास प्रारंभ करवाया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माँ कालिका की पावन नगरी रतलाम मे नवरात्रि की सप्तमी पर महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय मे कन्या भोज का आयोजन एवं उपयोगी सामग्रियों के साथ नगर की सेवा भावी संस्थान श्री वाघेला गौसेवा जीव दया समिति के दिनेश वाघेला सदस्यों के अथक प्रयासों से नगर के प्रथम नागरिक महापौर श्री प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवियों प्रबुद्ध जनो के सान्निध्य में किया गया लगभग 400 कन्याओं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रहीं । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्‍योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस – अजमेर/मदार एवं असरवा – प्रयागराज के बीच स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कालिका माता नवरात्री मेले में कवियों ने श्रोताओं को किया हंसा-हंसाकर किया लोटपोट देर रात तक चला अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। मां दुर्गा की आराधना, हाथों में तलवारें और गरबा की लय पर कदमताल करती बालिकाएं... नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में नेशनल एंटी करप्शन कमेटी का गरिमामय आयोजन, एएसपी सहित तीन विशिष्ट हस्तियां सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय संस्कृति के त्यौहार नवरात्रि पर एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसवास में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कन्या को देवी मानकर पूजन किया गया एवं नियमित हो रही मां की आराधना में पूजन ओर गरबा रास किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज महिला मंडल, रतलाम द्वारा शहर के टाटानगर स्थित प्रसिद्ध बुद्धेश्वर हॉल परिसर में एक भव्य एवं गरिमामय 'गरबा रास' महोत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। .

साहित्य की समृद्ध विरासत समाज को जोड़ती है- प्रो. चौहान जनवादी लेखक संघ का आयोजन,रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित गरबे के दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल इप्का के दिनेश सियाल ने माता रानी की आरती की,महापौर द्वारा कन्या पूजन के साथ दी पाठ्य सामग्री,बांद्रा टर्मिनस– अजमेर/मदार एवं असरवा– प्रयागराजस्पेशल ट्रेनों का परिचालन,कालिका माता नवरात्री मेले में कवियों ने श्रोताओं को किया हंसा-हंसाकर किया लोटपोट देर रात तक चला अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध