Skip to main content

साहित्य की समृद्ध विरासत समाज को जोड़ती है- प्रो. चौहान जनवादी लेखक संघ का आयोजन,रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित गरबे के दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल इप्का के दिनेश सियाल ने माता रानी की आरती की,महापौर द्वारा कन्या पूजन के साथ दी पाठ्य सामग्री,बांद्रा टर्मिनस– अजमेर/मदार एवं असरवा– प्रयागराजस्पेशल ट्रेनों का परिचालन,कालिका माता नवरात्री मेले में कवियों ने श्रोताओं को किया हंसा-हंसाकर किया लोटपोट देर रात तक चला अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन,नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम,रतलाम में नेशनल एंटी करप्शन कमेटी का गरिमामय आयोजन, एएसपी सहित तीन विशिष्ट हस्तियां सम्मानित,विद्यालय घोसवास में कन्या पूजन एवं गरबा,रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे,रतलाम: श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा भव्य गरबा रास का आयोजन

साहित्य की समृद्ध विरासत समाज को जोड़ती है- प्रो. चौहान जनवादी लेखक संघ का आयोजन

साहित्य की समृद्ध विरासत समाज को जोड़ती है- प्रो. चौहान जनवादी लेखक संघ का आयोजन
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम । हमारे साहित्य की विरासत बहुत समृद्ध है । इसमें विभिन्न भाषाओं में कही गई रचनाओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । हर भाषा का अपना सौंदर्य है और अपनी एक शैली । साहित्य हमें हर भाषा के क़रीब जाने और उसकी हर विधा को सीखने की समझा देता है । यही समझ इस पूरे समाज को एक सूत्र में बांधती है ।
उक्त विचार जनवादी लेखक संघ उर्दू विंग द्वारा आयोजित तरही नशिस्त के चौथे सोपान की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि एवं अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि हमारी भाषाएं हमें एक सूत्र में बांधती हैं । साहित्य में आने वाले नए रचनाकारों को हर भाषा के साहित्य को पढ़ना और समझना आवश्यक है । ऐसा करने से समझ विकसित होती है।

जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष रंगकर्मी यूसुफ़ जावेदी ने कहा कि साहित्य में हमारे सामान्य जीवन के शब्दों का समावेश होना ज़रूरी है। आम आदमी जिन शब्दों का इस्तेमाल करता है, जिन्हें समझता है, वे शब्द अगर साहित्य की गरिमा के अनुसार हमारी रचनाओं में शामिल होंगे तो हमारी रचनाएं हर पाठक को अपनी ओर आकर्षित करेगी । समाज में हर तरह के लोग होते हैं। एक रचनाकार को यह तय करना होता है कि वह किसके पक्ष में खड़ा है और अपनी रचना के ज़रिए किसकी पीड़ा को अभिव्यक्त कर रहा है।

शायर सिद्दीक़ रतलामी ने संचालन करते हुए कहा कि उर्दू और हिंदी ग़ज़ल का अपना समृद्ध इतिहास है । हम किसी भी भाषा में अपनी रचना करें मगर उसके माध्यम से क्या कह रहे हैं, इसका ध्यान रखना ज़रूरी है। हमारी रचना तभी प्रभावी बन पाएगी।

इनकी सहभागिता रही

नशिस्त में वरिष्ठ साहित्यकार रतन चौहान, यूसुफ़ जावेदी, सिद्दीक रतलामी, डॉ फ़रीद शेख, अमीरूद्दीन अमीर, आशीष दशोत्तर, विनोद झालानी, आई.एल. पुरोहित, आशा उपाध्याय, प्रतिभा पांडे, पुष्पलता शर्मा, दिनेश उपाध्याय, दुष्यंत कुमार व्यास, कीर्ति शर्मा, यू .एल. जायसवाल, हरिशंकर भटनागर, मांगीलाल नगावत, श्याम सुंदर भाटी, डॉ तौफीक़, अब्दुल सलाम खोकर, निसार पठान, जीएस खींची, वाहिद रतलामी, शरीफ़ क़ामिल, सी. एल. शरषित , कविता सोलंकी, भागीरथ कछवाय, कला डामोर की सहभागिता रही।

अगली नशिस्त 15 नवम्बर को

जनवादी लेखक संघ उर्दू विंग द्वारा पांचवी तरही नाशिस्त का आयोजन 15 नवंबर रविवार को प्रातः 11 बजे शहीद भगत सिंह पुस्तकालय शहर सराय रतलाम पर किया जाएगा। इसमें तरही मिसरे ' दिल के दरिया में यादों की कश्ती चली' पर ग़ज़लें कहीं जाएंगी। जनवादी लेखक संघ अध्यक्ष यूसुफ़ जावेदी ने सुधिजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
साहित्य की समृद्ध विरासत समाज को जोड़ती है- प्रो. चौहान जनवादी लेखक संघ का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित गरबे के दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल इप्का के दिनेश सियाल ने माता रानी की आरती की तथा गरबा रास प्रारंभ करवाया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माँ कालिका की पावन नगरी रतलाम मे नवरात्रि की सप्तमी पर महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय मे कन्या भोज का आयोजन एवं उपयोगी सामग्रियों के साथ नगर की सेवा भावी संस्थान श्री वाघेला गौसेवा जीव दया समिति के दिनेश वाघेला सदस्यों के अथक प्रयासों से नगर के प्रथम नागरिक महापौर श्री प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवियों प्रबुद्ध जनो के सान्निध्य में किया गया लगभग 400 कन्याओं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रहीं । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्‍योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस – अजमेर/मदार एवं असरवा – प्रयागराज के बीच स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कालिका माता नवरात्री मेले में कवियों ने श्रोताओं को किया हंसा-हंसाकर किया लोटपोट देर रात तक चला अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। मां दुर्गा की आराधना, हाथों में तलवारें और गरबा की लय पर कदमताल करती बालिकाएं... नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में नेशनल एंटी करप्शन कमेटी का गरिमामय आयोजन, एएसपी सहित तीन विशिष्ट हस्तियां सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय संस्कृति के त्यौहार नवरात्रि पर एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसवास में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कन्या को देवी मानकर पूजन किया गया एवं नियमित हो रही मां की आराधना में पूजन ओर गरबा रास किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज महिला मंडल, रतलाम द्वारा शहर के टाटानगर स्थित प्रसिद्ध बुद्धेश्वर हॉल परिसर में एक भव्य एवं गरिमामय 'गरबा रास' महोत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। .

साहित्य की समृद्ध विरासत समाज को जोड़ती है- प्रो. चौहान जनवादी लेखक संघ का आयोजन,रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित गरबे के दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल इप्का के दिनेश सियाल ने माता रानी की आरती की,महापौर द्वारा कन्या पूजन के साथ दी पाठ्य सामग्री,बांद्रा टर्मिनस– अजमेर/मदार एवं असरवा– प्रयागराजस्पेशल ट्रेनों का परिचालन,कालिका माता नवरात्री मेले में कवियों ने श्रोताओं को किया हंसा-हंसाकर किया लोटपोट देर रात तक चला अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध