Skip to main content

प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री श्री काश्यप,कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार,नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया!,सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।,पापांकुशा एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा संकीर्तन,नगर में निरंतर चल रहा है स्वच्छता का कार्य,रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम,वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी, श्रीमती निर्मला देवी ने लिया देहदान का संकल्प दादी से प्रेरित होकर पोती कीर्ति तोमर ने भी लिया देहदान का संकल्प,श्री गुरु तेग बहादुर अकादमी के छात्र शैक्षणिक यात्रा पर केरल रवाना,विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री श्री काश्यप

एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व में मध्‍यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
 |  न्यूज़ डेस्क

एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व में मध्‍यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं बल्कि निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को विकसित करने के साथ ही प्रोत्साहन देने का काम किया जा रहा है। मध्‍यप्रदेश का औद्योगिक वातावरण तेजी से बदल रहा है। हम प्रदेश में उद्योग अनुकूल वातावरण बनाने में सफल रहे है और इसमें एमएसएमई क्षेत्र महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रीजनल इंडस्‍ट्री कॉन्‍क्‍लेव का भी बड़ा योगदान रहा है।

मंत्री श्री काश्यप गुरूवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में फेडरेशन ऑफ एम.पी. चेम्‍बर ऑफ कॉमर्स एण्‍ड इंण्‍डस्‍ट्री के विकसित भारत उद्योग व्‍यापार सम्‍मेलन का दीप प्रज्जविलित कर शुभारंभ करने के बाद औद्योगिक संगठनों और उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों और विदेशी प्रतिनिधि मंडलों से भी हिस्सा लिया। उन्होंने आहवान किया कि वे औद्योगिक लीडर स्‍थानीय स्‍तर पर प्रकोष्‍ठ गठित कर नव उद्यमियों का मार्गदर्शन करें।

राज्य शासन की सब्सिडी योजना का उल्‍लेख करते हुए श्री मंत्री काश्‍यप ने कहा कि किसी भी उद्योग के लिए प्रारंभिक दो वर्ष बहुत महत्‍वपूर्ण होते हैं। इसी समय उन्‍हें सहायता की जरूरत होती है। सहायता नहीं मिलने पर उद्योग लड़खड़ा जाते हैं। इसी को दृष्टिगत हमने प्रोत्साहन दिया और मध्‍यप्रदेश में मई 2026 तक के सभी प्रकरणों की सब्सिडी वितरित कर दी है। इसका उद्योग जगत में अच्‍छा प्रभाव हुआ है।

एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप ने ग्‍वालियर के टेलीकॉम बावई मोहासा का गैर परम्‍परागत ऊर्जा संयंत्र का उल्‍लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में सभी तरह के उद्योगों के लिए दरवाजे खुले हैं। उन्‍होंने आलीराजपुर में स्‍थापित हो रहे रोबोटिक कटिंग प्‍लांट का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में 40-45 फेब्रिकेटर्स है, जो अलमारी, फर्नीचर, पलंग बनाने का काम करते हैं, उन्‍हें इंदौर अथवा दाहौद से सीट लाना पड़ता है परंतु अब इस प्‍लांट के लगने से आलीराजपुर में ही कटी हुई सीट उपलब्‍ध होंगी। धार में आलू चिप्‍स बनाने का बड़ा काम होता है। इसके कारण वहां प्रदूषण की बड़ी समस्‍या है। इसे दूर करने के लिए बड़ा ट्रीटमेंट प्‍लांट लगाया जा रहा है।

मंत्री श्री काश्‍यप ने सम्‍मेलन में दूर-दराज क्षेत्रों से आए उद्यमियों से करीब 1:30 घंटे तक वन-टू-वन बातचीत कर उनकी समस्‍याओं की जानकारी ली और उनके समाधान बताए। प्रारंभ में फेडरेशन के चेयरमेन हिमांशु खरे ने स्‍वागत भाषण दिया। उनके अलावा सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्‍साहन श्री स्‍वतंत्र कुमार सिंह और एमएसएमई के सचिव श्री जॉन किंग्‍सले ने संबोधित कर उद्यमियों को हर तरह की सहायता का भरोसा दिलाया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के तत्वावधान में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को जवाहर नगर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में गरबा रास का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भजनों पर महिलाओं ने किया गरबा रास, श्रीकृष्ण-अर्जुन का मनोहारी श्रृंगार रहा आकर्षण का केंद्र रतलाम। गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर में गुरुवार को पापांकुशा एकादशी के अवसर पर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में एकादशी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार प्रतिदिन किये जा रहे सफाई व्यवस्था के निरीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम यात्रियों से प्राप्त किए गए स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं संबंधी सुझाव, स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी, श्रीमती निर्मला देवी ने लिया देहदान का संकल्प दादी से प्रेरित होकर पोती कीर्ति तोमर ने भी लिया देहदान का संकल्प .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को यूथ राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए मिली जिम्मेदारी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
चालू वित्तीय वर्ष में 15 अक्टूबर तक 5,000 मीट्रिक टन स्क्रैप का विक्रय कर ₹26.96 करोड़ का राजस्व अर्जित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
समपार क्रमांक 103 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थाई रूप से रहेगा बंद .

प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री श्री काश्यप,कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में आईसीयू के 13 बेड पर सेवाएं प्रारंभ गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती कर मिल रहा उपचार,नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया!,सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।,पापांकुशा एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा संकीर्तन,नगर में निरंतर चल रहा है स्वच्छता का कार्य,रतलाम मंडल के सभी 118 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम,वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी, श्रीमती निर्मला देवी ने लिया देहदान का संकल्प दादी से प्रेरित होकर पोती कीर्ति तोमर ने भी लिया देहदान का संकल्प,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण