- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
सीईओ जिला पंचायत ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वैशाली जैन ने दिलीप नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जवाहर नगर के मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया।
???? निरीक्षण के दौरान समीक्षा किए गए बिंदु
गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल पर पंजीयन
स्वास्थ्य देखभाल एवं आवश्यक जांच
प्रसव की अनुमानित तिथि और दवाइयों की उपलब्धता
स्टॉक रजिस्टर, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था
मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की स्थितिमुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक में मिली खामियाँ
निरीक्षण में एक्सपायरी डेट की दवाइयाँ पाई गईं। सीईओ ने दवाइयों के उचित संधारण और नियम अनुसार विनष्टीकरण के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं की सिकल सेल एनीमिया जांच, नवजात शिशुओं की गृह भेंट आधारित देखभाल और गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सेवाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।गर्भवती महिलाओं के पंजीयन की स्थिति लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाई गई। इस पर एएनएम और शहरी आशा कार्यकर्ताओं को पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
???? निरीक्षण पंचनामा और उपस्थिति
कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु कर्मचारियों के कार्य और दायित्वों के आधार पर निरीक्षण पंचनामा तैयार किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक अर्चना राठौर, उप जिला विस्तार अधिकारी सरला वर्मा, सब इंजीनियर कामिनी मालवीय, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात रंजन, फार्मासिस्ट रामेंद्र गुप्ता, नर्सिंग ऑफिसर मनीषा डोडियार, डॉ. अभय ओहरी, तरुणा मालवीय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


















