Skip to main content

पेड़ हैं प्रकृति की शान, वृक्षारोपण हमारा अभिमान – महापौर प्रहलाद पटेल

ग्रीन रतलाम–क्लीन रतलाम के संकल्प को साकार करने हेतु अमृत हरित अभियान के अंतर्गत इस वर्षा ऋतु में व्यापक पौधारोपण किया जा रहा है।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 4 जुलाई।
ग्रीन रतलाम–क्लीन रतलाम के संकल्प को साकार करने हेतु अमृत हरित अभियान के अंतर्गत इस वर्षा ऋतु में व्यापक पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में महापौर प्रहलाद पटेल ने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और स्कूल विद्यार्थियों के साथ करमदी रोड स्थित अटल उद्यान से जैन मंदिर तक फोरलेन डिवाइडर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और नागरिकों से भी इस वर्षा ऋतु में पौधारोपण का आह्वान किया।महापौर ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। पेड़ कार्बन डाईऑक्साइड को सोखकर शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, तापमान को नियंत्रित रखते हैं और वर्षा को भी प्रभावित करते हैं।

इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, नागरिक, अटल उद्यान पर्यवेक्षक तथा आजाद कान्वेंट व ज्योति कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण कर हरित रतलाम के संकल्प को आगे बढ़ाया।पौधारोपण के बाद महापौर ने अटल उद्यान का निरीक्षण कर सुरक्षा और आवश्यक सुधार कार्यों के निर्देश भी दिए।

ख़बरें अभी अभी

रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
test2 .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने नवजात शिशु के हाल-चाल जाने। सिविल सर्जन डॉक्टर ए पी सिंह ने बताया कि दिनांक 04 जुलाई को लगभग 06 बजे एक नवजात शिशु (कन्या) जो कि जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ. पुलिस स्टाफ को रेल्वे स्टेशन के फ्लेट फॉर्म नंबर 01 भिण्ड एक्सप्रेस ट्रेन के स्लिपर कोच क्रमांक एस-02 से अकेली मिली थी , .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस समर्पण क्लब द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे एवं डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
kotia .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 3 जुलाई/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने बताया कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सही समय पर गर्भावस्था तथा दो बच्चों के मध्य सही समय के अंतर को स्वैच्छिक साधनों के उपयोग से बढ़ावा देना है , जिससे मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 03 जुलाई/उपस्वास्थ्य केन्द्र भामट ग्राम महुडीपाड़ा पर ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग की गई। गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था संबंधी जांच स्वास्थ्य देखभाल एवं परीक्षण किया गया तथा जीरो से 5 वर्ष आयु समूह के बच्चों का टीकाकरण किया गया। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 3 जुलाई/ जन जागरण सहकारी सप्ताह के पांचवें दिवस पैक्स निपानियालीला परिसर में जिला सहकारी संघ एवं गणेश बीज उत्पादक सहकारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषय पर सहकारी संगोष्ठी आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 05 जुलाई। सनातन धर्म महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बागड़ो का वास स्थित श्री अगर जी के मंदिर में प्राचीन एवं चमत्कारी श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक कर उत्सव मनाया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम में सात माह से निरंतर प्रत्येक रविवार आयोजित श्रीराम अमृत प्रवचन का रविवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर श्री श्री दण्डी स्वामी आत्मानंद जी महाराज ने कथा का वाचन कर धर्म, शक्ति और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सुनें सुनाएं आयोजन अपनी निरंतरता के चार वर्ष पूर्ण करने की तरफ अग्रसर है। इन बीते वर्षों के दौरान सुनें सुनाएं आयोजन के माध्यम से शहर की रचनात्मकता में वृद्धि हुई। .