- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
इंदौर रेलवे स्टेशन का विकास कार्य चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास तथा शास्त्री रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण की योजना चरणबद्ध रूप से तैयार की गई है। प्रमुख निर्माण कार्य सिंहस्थ 2028 के उपरांत प्रारंभ किए जाएंगे।
वर्तमान शास्त्री ओवर ब्रिज लगभग 70 वर्ष पुराना है। इसकी सीमित चौड़ाई और संरचना स्टेशन विस्तार, अतिरिक्त रेल लाइनों तथा आधुनिक अधोसंरचना के विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है। प्लेटफॉर्म और ट्रेनों के बीच अधिक दूरी को यार्ड रिमॉडलिंग के माध्यम से कम किया जाएगा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा में सुधार होगा।रेलवे बोर्ड ने 18 मीटर चौड़े 6 लेन वाले नए शास्त्री ओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी है। यह परियोजना रेलवे अपने व्यय पर क्रियान्वित करेगा। नए पुल से स्टेशन विस्तार, अतिरिक्त रेल लाइनों का विकास और भविष्य की परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप अधोसंरचना तैयार करने का मार्ग प्रशस्त होगा।सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नगर निगम, विद्युत विभाग, जिला प्रशासन और अन्य विभागों से जुड़े उपयोगिता स्थानांतरण तथा आवश्यक अनुमतियों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्णय लिया है, ताकि सिंहस्थ के बाद मुख्य निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके।
निर्माण पूर्ण होने पर यह भवन सिंहस्थ 2028 के दौरान अतिरिक्त यात्री सुविधा केंद्र के रूप में उपयोग होगा, जहाँ यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षालय और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। परियोजना चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित होगी ताकि यात्री सेवाएँ और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।


















