- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
मिशन मुस्कान की प्रगति पर समीक्षा बैठक सम्पन्न
रतलाम, 05 जुलाई 2026 – जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मुस्कान अभियान की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नामांकन, अपार आईडी निर्माण, लोकेशन सर्वे और ई-अटेंडेंस की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्देश दिया गया कि कक्षा पहली में नामांकन का लक्ष्य 25 जुलाई 2026 तक शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। वर्तमान समीक्षा में 1066 बच्चों का नामांकन लंबित पाया गया, जिनमें बाजना के 636 और रतलाम के 309 बच्चे शामिल हैं। साथ ही, 66,145 बच्चों का अपार आईडी निर्माण शेष होने की जानकारी दी गई और शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।बैठक में जिला परियोजना समन्वयक श्री राजपूत, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती भारती डांगी, विभिन्न विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, बीएसी तथा सीडीपीओ उपस्थित रहे।


















