Happy Independence Day

2026
Skip to main content

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस,प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से औद्योगीकरण की बयार तेजी से बह रही है 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण अवसर पर अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा,रतलाम में जनवादी लेखक संघ की तरही गोष्ठी संपन्न, प्रो. चौहान बोले— 'हर विधा की अपनी ख़ूबसूरती और सौंदर्य',महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया,रतलाम जिले में धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 80 सालगिरह, पुलिस लाइन में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने फहराया तिरंगा,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, भोलेनाथ का अभिषेक व महाआरती कर देश-समाज की समृद्धि की कामना,रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, उत्कृष्ट रेलकर्मियों और मेधावी छात्र सम्मानित,RTM NEWS TODAY परिवार की ओर से आप सभी सम्मानित पाठकों, दर्शकों और देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं!,जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,विभाजन विभीषिका दिवस: रतलाम में भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से औद्योगीकरण की बयार तेजी से बह रही है 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण अवसर पर अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा

संपूर्ण मध्य प्रदेश तेजी से देश का औद्योगिक हब बन रहा है एवं राज्य शासन द्वारा उद्योगपतियों को दी जा रहीं बड़ी सहूलियतों के कारण वे आतुरता से मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने हेतु आकर्षित हो रहे हैं ।
 |  न्यूज़ डेस्क

संपूर्ण मध्य प्रदेश तेजी से देश का औद्योगिक हब बन रहा है एवं राज्य शासन द्वारा उद्योगपतियों को दी जा रहीं बड़ी सहूलियतों के कारण वे आतुरता से मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने हेतु आकर्षित हो रहे हैं । इससे जहां बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे, वहीं प्रदेश के आर्थिक एवं अधोसंरचनात्मक विकास में तेज रफ्तार आएगी । उक्त उद्गार रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने आज प्रातः प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के उपरांत अपने उद्बोधन में व्यक्त किये । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव एवं एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की जुगलबंदी प्रदेश के औद्योगिक विकास को नवीन ऊंचाईयां प्रदान कर रही है । अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की आवासहीनों को स्वयं की छत उपलब्ध कराने की योजना में रतलाम विकास प्राधिकरण भी अपनी भूमिका बराबरी से निभाएगा और प्रत्येक जरूरतमंद का स्वयं का आवास हो, ऐसी योजनाएं शीघ्र प्रारंभ करेगा ।
कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रगान उपरांत सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती स्मिता राजेश माहेश्वरी, श्रीमती हिना उत्सव मेहता एवं पूर्व क्षेत्रीय पार्षद श्री राजेंद्र सिंह पवार को अध्यक्ष श्री पोरवाल, उपाध्यक्षद्वय श्री गोविंद काकानी, श्री प्रवीण सोनी, संचालक मंडल सदस्यगण श्री राजेंद्र सिंह गोयल, श्री राजेंद्र मौर्य, श्री धीरज व्यास श्रीमती राखी व्यास एवं श्रीमती किरण महावर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया । अध्यक्ष श्री पोरवाल ने प्राधिकरणकर्मी श्री राजेश उपाध्याय को भी दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया ।
ध्वज वंदन कार्यक्रम के दौरान पूर्व महापौर श्री शैलेंद्र डागा,नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री श्री जयवंत कोठारी, श्री हरीश सुरौलिया, एल्डरमैन श्री राकेश परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित,मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना शर्मा, पार्षदगण श्रीमती शबाना खान, श्री योगेश पापटवाल,श्री राजेश माहेश्वरी, श्री रामू भाई डाबी,श्री परमानंद योगी, पूर्व पार्षद गोपाल सोलंकी, मणिलाल जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती संगीत महाविद्यालय, रतलाम की प्रधानाचार्या श्रीमती तोशी शर्मा एवं विद्यार्थी मानसी बाहेती,जानवी बाहेती,ओजस्व पाठक एवं नीरज शर्मा ने सुमधुर स्वरों में संपूर्ण राष्ट्रगीत " वंदे मातरम" प्रस्तुत किया ।इस हेतु अध्यक्ष श्री पोरवाल, उपाध्यक्ष द्वय श्री गोविंद काकानी,श्री प्रवीण सोनी एवं अन्य उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया । कार्यक्रम के अंत में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय कुमार शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में पधारने हेतु अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया । #rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं 'नरेंद्र मोदी विचार मंच, मिशन न्यू इंडिया' के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, सेवा भावना और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संपूर्ण मध्य प्रदेश तेजी से देश का औद्योगिक हब बन रहा है एवं राज्य शासन द्वारा उद्योगपतियों को दी जा रहीं बड़ी सहूलियतों के कारण वे आतुरता से मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने हेतु आकर्षित हो रहे हैं । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जनवादी लेखक संघ (उर्दू विंग) के तत्वावधान में रतलाम में एक तरही गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि एवं अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने साहित्य में वैचारिक स्पष्टता और अध्ययन के महत्व पर बल दिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 15 अगस्त। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रातः 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने ध्वजारोहण के साथ-साथ महालक्ष्मी परिसर स्थित एटपेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, सम्मान, निष्ठा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष संदेश 15 अगस्त का यह पावन अवसर केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि हमारे अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करने का दिन है। उन्हीं की बदौलत आज हम आज़ाद हवा में सांस ले रहे हैं और एक सशक्त, एकजुट राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 14 अगस्त 2026/ रतलाम जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री अजय कटेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर ध्वजारोहण करेंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 14 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को रतलाम में ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के अवसर पर एक भव्य मौन जुलूस का आयोजन किया गया। देश के विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आयोजित इस जुलूस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभाजन के दर्द व विभीषिका को प्रदर्शित करती तख्तियां हाथों में ले रखी थीं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम (विशेष प्रतिनिधि): आमतौर पर प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा फाइलों की जांच, कड़े निर्देशों और औपचारिकता तक ही सीमित नजर आता है। लेकिन रतलाम जिले के सांदीपनि विद्यालय रावटी में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, जब 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के तहत निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया खुद शिक्षक की भूमिका में आ गए। .

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस,प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से औद्योगीकरण की बयार तेजी से बह रही है 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण अवसर पर अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा,रतलाम में जनवादी लेखक संघ की तरही गोष्ठी संपन्न, प्रो. चौहान बोले— 'हर विधा की अपनी ख़ूबसूरती और सौंदर्य',महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"