Happy Independence Day

2026
Skip to main content

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस,प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से औद्योगीकरण की बयार तेजी से बह रही है 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण अवसर पर अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा,रतलाम में जनवादी लेखक संघ की तरही गोष्ठी संपन्न, प्रो. चौहान बोले— 'हर विधा की अपनी ख़ूबसूरती और सौंदर्य',महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया,रतलाम जिले में धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 80 सालगिरह, पुलिस लाइन में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने फहराया तिरंगा,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, भोलेनाथ का अभिषेक व महाआरती कर देश-समाज की समृद्धि की कामना,रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, उत्कृष्ट रेलकर्मियों और मेधावी छात्र सम्मानित,RTM NEWS TODAY परिवार की ओर से आप सभी सम्मानित पाठकों, दर्शकों और देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं!,जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,विभाजन विभीषिका दिवस: रतलाम में भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं 'नरेंद्र मोदी विचार मंच, मिशन न्यू इंडिया' के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, सेवा भावना और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं 'नरेंद्र मोदी विचार मंच, मिशन न्यू इंडिया' के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, सेवा भावना और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं का संदेश
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्यजनों एवं पदाधिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों, सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारियों का स्मरण कराने वाला पर्व है। बुजुर्गों के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाना हमारी भारतीय संस्कृति में उनके प्रति सम्मान और सेवा की भावना को रेखांकित करता है। वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

दिवंगत वरिष्ठ संचालक शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि
समारोह के दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के वरिष्ठ संचालक शरद जोशी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाजसेवा एवं रेडक्रॉस के प्रति उनके अमूल्य योगदान और समर्पण को स्मरण किया।

वरिष्ठ जनों व पदाधिकारियों की गरिमामय मौजूदगी
कार्यक्रम में दोनों संस्थाओं के अनेक पदाधिकारी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे:

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी: म.प्र. राज्य शाखा के वाइस चेयरमैन मनीष रावल, कोषाध्यक्ष संजय लुनिया, वरिष्ठ संचालक अशोक जैन ‘लाला’, डॉ. सुलोचना शर्मा, हेमन्त मूणत, राजेश राका, दिनेश बरमेचा, डॉ. अखिलेश व्यास, आश्रम संचालक कुलदीप चौहान, नीलेश पोरवाल, कैलाश चंद्र प्रजापति, मुरारी, गायत्री बेन आदि।

नरेंद्र मोदी विचार मंच, मिशन न्यू इंडिया: डॉ. गोविन्द सिंह चौहान, कमला शंकर, सुभाष कुमावत, वीरेन्द्र माथुर, सुनील जोशी, कुसुम सोलंकी, रितु वासन, रीना टांक, जीवन ज्योति, कलावती सहित अनेक कार्यकर्ता।

कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति एवं आत्मीयता से सराबोर रहा। उक्त जानकारी भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के संचालक एवं मीडिया प्रभारी हेमन्त मूणत ने दी ।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं 'नरेंद्र मोदी विचार मंच, मिशन न्यू इंडिया' के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, सेवा भावना और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संपूर्ण मध्य प्रदेश तेजी से देश का औद्योगिक हब बन रहा है एवं राज्य शासन द्वारा उद्योगपतियों को दी जा रहीं बड़ी सहूलियतों के कारण वे आतुरता से मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने हेतु आकर्षित हो रहे हैं । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जनवादी लेखक संघ (उर्दू विंग) के तत्वावधान में रतलाम में एक तरही गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि एवं अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने साहित्य में वैचारिक स्पष्टता और अध्ययन के महत्व पर बल दिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 15 अगस्त। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रातः 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने ध्वजारोहण के साथ-साथ महालक्ष्मी परिसर स्थित एटपेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, सम्मान, निष्ठा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष संदेश 15 अगस्त का यह पावन अवसर केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि हमारे अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करने का दिन है। उन्हीं की बदौलत आज हम आज़ाद हवा में सांस ले रहे हैं और एक सशक्त, एकजुट राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 14 अगस्त 2026/ रतलाम जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री अजय कटेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर ध्वजारोहण करेंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 14 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को रतलाम में ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के अवसर पर एक भव्य मौन जुलूस का आयोजन किया गया। देश के विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आयोजित इस जुलूस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभाजन के दर्द व विभीषिका को प्रदर्शित करती तख्तियां हाथों में ले रखी थीं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम (विशेष प्रतिनिधि): आमतौर पर प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा फाइलों की जांच, कड़े निर्देशों और औपचारिकता तक ही सीमित नजर आता है। लेकिन रतलाम जिले के सांदीपनि विद्यालय रावटी में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, जब 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के तहत निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया खुद शिक्षक की भूमिका में आ गए। .

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस,प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से औद्योगीकरण की बयार तेजी से बह रही है 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण अवसर पर अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा,रतलाम में जनवादी लेखक संघ की तरही गोष्ठी संपन्न, प्रो. चौहान बोले— 'हर विधा की अपनी ख़ूबसूरती और सौंदर्य',महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"