Skip to main content

महापुरुषों के आशीर्वाद से आज रतलाम श्रीसंघ महक रहा है : प्रवर्तक प्रकाशमुनि म. सा,जिलें के 25 विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण घोषित, जर्जर भवनों में अब नहीं होगा शैक्षणिक कार्य : कलेक्टर श्री कटेसरिया,जिला अस्पताल निर्माण की गहन निगरानी करे हाउसिंग बोर्ड: कलेक्टर श्री कटेसरिया,विश्वकर्मा धाम में 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पोथी पूजन के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,शस्त्र और शास्त्र दोनों सनातन की धरोहर हैं - श्री सियाल,पर्यटकों को सौगात: पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब सप्ताह में 5 दिन चलेगी,विरियाखेड़ी में विधायक क्रीड़ा केंद्र का होगा कायाकल्प: 19.25 लाख से बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और चेंजिंग रूम,कोटा रेलवे स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण इंदौर - कोटा एक्‍सप्रेस प्रभावित,श्रीमाली ब्राह्मण समाज मनाएगा कुलदेवी महालक्ष्मी जी का जन्मोत्सव, 2 और 3 अक्टूबर को होंगे भव्य आयोजन चुनरी यात्रा, महायज्ञ और शाही सवारी से गुंजायमान होगा शहर,आंगन मिलन उत्सव में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सेवा सम्मान: कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने कुपोषण मुक्त बच्चों को बांटा सुपोषित आहार

महापुरुषों के आशीर्वाद से आज रतलाम श्रीसंघ महक रहा है : प्रवर्तक प्रकाशमुनि म. सा

जैन धर्म की आधारशिला हीं तप है : महासती प्रफुल्ला श्री म सा नीमचौक श्रीसंघ में सात दिवसीय सिद्धि तप महोत्सव संपन्न
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम 29 सितंबर। जिन महापुरुषों ने रतलाम के दोनों श्री संघ को तप, साधना से सींचा है आज अद्भुत नजारा देखने को जैन दिवाकर श्री संघ मे मिल रहा है। हमारे गुरुदेवो पूज्य जैन दिवाकर चौथमल जी म.सा., मालवा रत्न कस्तूरचंद जी म.सा., मालवा केसरी सौभाग्य मल म.सा. और तपस्वी मोहन मुनि जी म.सा. ने रतलाम के जैन दिवाकर श्रीसंघ एवं धर्मदास श्री सघ मे जो प्रेम रूपी वर्षा बरसाई है उसी का परिणाम है जी आज यहां तपस्या की झड़ी लगी हुईं है। महापुरुषों के साथ साथ हमारे पूर्वजो ने इस वट वृक्ष को सींचा है जिससे दोनों श्रीसंघ श्रमण संघ मे अपना नाम देदीप्तमान कर रहे है। यह सब हमारे अपने संस्कारो से आते है। आज इस दरबार मे सिद्धि तप के तपस्वीयो के साथ साथ बाल तपस्वीयो के भी तप की अनुमोदना, सिद्धि तप मासखामण के तप से भी बड़ा तप है यह 44 दिन तक की आराधना से अपने कर्मो की नीरजरा होती है। रतलाम का संघ जयवंत संघ है जहाँ यह तपस्या बड़ी सहजता से संपन्न हुई, तपस्या से जिन शासन का मार्ग खुलता है और कर्मो की नीरजरा होती है। उक्त विचार श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक द्वारा आयोजित सामूहिक सिद्धि तपस्वीयो के अभिनन्दन समारोह मे आशीर्वाचन के रूप मे श्रमण संघीय प्रवर्तक प्रकाश मुनि जी म. सा ने व्यक्त किए।
धर्मसभा को महासती प्रफुल्ला श्री जी म. सा ने सम्बोधित करते हूए कहा की तप के विषय मे जितना बोले उतना कम है, हमारे जैन धर्म की आधारशीला हीं तप है। रतलाम मे बड़े बड़े गुरुदेवो के तप और साधना से यह जमीन सिंचित हुईं है और आज सिद्धि तप की तपस्या से प्रफुल्लित हो रही है। यह धर्म का पर्व है इसके लिए पुरे श्रीसंघ की खूब खूब अनुमोदना की जिन्होंने हमारे द्वारा सिद्धि तप की तपस्या के लिए बोला और पूरा श्रीसंघ एक होकर यह तपस्या को बहुत अच्छे से संपन्न करवाई। आज रतलाम मे प्रवर्तक श्री की कृपा से यह चातुर्मास बहुत अच्छे से हो रहा है जो श्रमण संघ की गरिमा बड़ा रहा है।
कार्यक्रम को महासती महिमा श्री जी, महासती सुमन प्रभा जी ने भी सम्बोधित करते खूब खूब धर्म आराधना करने का आवहान करते जिन शासन की शौभा बढ़ाने वाले तपस्वीयो की अनुमोदना की। कार्यक्रम को पूज्य साध्वी महती जी, साध्वी प्रणया जी, साध्वी परिज्ञा जी ने अपने सुमधुर भजन से धर्मसभा को बांध दिया। कार्यक्रम मे महासती चंदनबाला जी आदि ठाना 2, उपप्रवर्तिनी सुमन प्रभा जी म सा आदि ठाना 8 का सानिध्य मिला। कार्यक्रम को श्रीमती प्रतिभा विनोद जी कटारिया ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम मे स्वागत उद्बोधन देते श्रीसंघ अध्यक्ष अजय खेमसरा ने कहा की आज सुखद अवसर है की हमारे श्री संघ मे पहली बार सिद्धि तप की तपस्या हुईं है. यह गुरुदेव और गुरुणी मैय्या की असीम कृपा से संभव हुआ है। तपस्या करने वाले सभी तपस्वी की खूब खूब अनुमोदना था पधारे सभी अतिथियों और समाज जन का अभिनन्दन।
श्रीसंघ मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया की कार्यक्रम के दौरान सभी तपस्वियों की संगीतमय प्रवेश कराया गया। उसके बाद बहुमान के लाभार्थी परिवार राजकुमारी राजेंद्र मांगीलाल जी कटारिया परिवार व रक्षिता, डेविसा, दिनेश वर्षा जी जैन परिवार एवं श्री संघ द्वारा सभी तपस्वियों का बहुमान किया गया। कार्यक्रम का सफल बनाने मे श्रीसंघ अध्यक्ष अजय खिमेसरा, महामंत्री विनोद कटारिया, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, संघ रत्न इंदरमल जैन, संघ गौरव महेन्द्र बोथरा, मणिलाल कटारिया, सुरेश कटारिया, ललित पटवा, प्रेम कुमार मोगरा, जयंतीलाल डांगी, विनोद बाफना, प्रकाश मेहता, विजय कटारिया, विजय पटवा नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया, वीरेंद्र कटारिया, अरिहंत बोराणा, पंकज पटवा, मनीष भटेवरा, रितेश मूणत, पारस मेहता,बहु मंडल अध्यक्ष रीना गांधी, ऋतु कटारिया, समता पितलिया, महिला मंडल अध्यक्ष मीना बोथरा, उषा बोथरा, बालिका मंडल अध्यक्ष रक्षिता पटवा, जियांशी कटारिया, बालक मंडल अध्यक्ष लक्ष्य कटारिया, श्रेयांश बाफना, शुभ बोराना आदि सभी का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन विनोद बाफना ने एवं आभार विनोद कटारिया ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी श्रीमती शांता कुमारी इंदर मल जैन वकील सा, श्रीमति कमलाबाई बसंतीलाल परिवार के ललित जी, पंकज जी प्रवीण जी पटवा परिवार रहे। इसके साथ एक दिन पूर्व सभी सिद्धि तप तपस्वी परिवार द्वारा तुलादान का कार्यक्रम और संध्या मे मातृ पिता वंदन भक्ति संध्या का आयोजन हुआ जिसके लाभार्थी रखबचंद रतनलाल ललित कटारिया परिवार व संतोष कुमार, मनीष, शालीन बोहरा परिवार रहा। इसके साथ अन्य कार्यक्रमों के तहत पत्रिका लेखन के मिट्ठूलाल जी, अजय जी, आयुष जी खेमसरा परिवार, केसर चंदन के बापूलाल जी महेन्द्र जी, सौरभ जी बोथरा परिवार, धार्मिक अंताक्षरी के श्रीमती मगनबाई मोतीलाल जी डांगी परिवार, मेहंदी के भँवरलाल जी विनोद जी बाफना परिवार, तपस्या चौबीसी के अमोलक बाई समरथ मल जी कटारिया परिवार काल्मोड़ा वाला लाभार्थी रहा।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जैन धर्म की आधारशिला हीं तप है : महासती प्रफुल्ला श्री म सा नीमचौक श्रीसंघ में सात दिवसीय सिद्धि तप महोत्सव संपन्न .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिलें के 25 विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण घोषित, जर्जर भवनों में अब नहीं होगा शैक्षणिक कार्य : कलेक्टर श्री कटेसरिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ियों की सूची तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश समीक्षा बैठक में कुपोषण नियंत्रण, राशन वितरण और अस्पताल निर्माण कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर, विश्वकर्मा धाम (नेमिनाथ नगर) में 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार, 28 सितंबर 2026 से अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ हुआ। यह धार्मिक आयोजन आगामी 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) तक आयोजित किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । शास्त्र हमारी संस्कृति की उत्कृष्टता की पहचान है जो सदियों से सनातन सभ्यता को जीवित रखे हुए इसका गुणगान हमें और समाज को श्रेष्ठता की ओर ले जाता है वही शस्त्र कला योद्धाओं का आभूषण है यह भी सनातन इतिहास का गौरवशाली प्रमाण है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विरियाखेड़ी में विधायक क्रीड़ा केंद्र का होगा कायाकल्प: 19.25 लाख से बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और चेंजिंग रूम महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष व पार्षदों की मौजूदगी में किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमाली ब्राह्मण समाज मनाएगा कुलदेवी महालक्ष्मी जी का जन्मोत्सव, 2 और 3 अक्टूबर को होंगे भव्य आयोजन चुनरी यात्रा, महायज्ञ और शाही सवारी से गुंजायमान होगा शहर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आंगन मिलन उत्सव में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सेवा सम्मान: कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने कुपोषण मुक्त बच्चों को बांटा सुपोषित आहार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, 168 छात्राओं और 25 प्राध्यापकों की हुई जांच .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में AGPL-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन: अग्र धुरंधर बनी विजेता, महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाई एकजुटता .

महापुरुषों के आशीर्वाद से आज रतलाम श्रीसंघ महक रहा है : प्रवर्तक प्रकाशमुनि म. सा,जिलें के 25 विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण घोषित, जर्जर भवनों में अब नहीं होगा शैक्षणिक कार्य : कलेक्टर श्री कटेसरिया,जिला अस्पताल निर्माण की गहन निगरानी करे हाउसिंग बोर्ड: कलेक्टर श्री कटेसरिया,विश्वकर्मा धाम में 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पोथी पूजन के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,शस्त्र और शास्त्र दोनों सनातन की धरोहर हैं - श्री सियाल,पर्यटकों को सौगात: पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब सप्ताह में 5 दिन चलेगी,विरियाखेड़ी में विधायक क्रीड़ा केंद्र का होगा कायाकल्प: 19.25 लाख से बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और चेंजिंग रूम,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित