Skip to main content

गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया बापू का स्मरण,भौतिकविज्ञानी श्रोडिंगर के कार्यों का फलक बहुत विराट - डॉ. जोशी,52 सेकंड में हनुमान चालीसा का मंत्रोच्चारण कर कल्याणी पाटीदार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,पिपलोदा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ संपन्न: 63 से अधिक आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान,जावरा महाविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' पर भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बेटियों के सपनों को लगेंगे पंख: रतलाम में ‘सशक्त वाहिनी’ निःशुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ,सेवा कार्यक्रम: संत आत्मानंद जी सरस्वती ने मूक-बधिर बच्चों को दिया स्नेहिल आशीर्वाद,सेवा संकल्प अभियान: वाराणसी-वड़नगर सेवा यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागत,डॉ. अम्‍बेडकर नगर - पटना स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित,रतलाम मंडल में ‘कवच’ प्रणाली से रेल सुरक्षा को मिल रहा नया आयाम

पिपलोदा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ संपन्न: 63 से अधिक आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

सांसद सुधीर गुप्ता व विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ समारोह; लाड़ली बहनों ने साझा की सफलता की कहानियां
 |  न्यूज़ डेस्क

पिपलोदा/रतलाम ( संवाददाता)।
'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत अंबेडकर मांगलिक भवन, पिपलोदा में भव्य 'आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र की आंगनवाड़ियों में निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा आशा कार्यकर्ताओं का सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में शाल, श्रीफल एवं साफा बांधकर भावभिना सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं कन्या पूजन के साथ हुई। इस दौरान पिपलोदा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की 63 से अधिक आंगनवाड़ी, सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं को समाज सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रवीण यादव ने प्रस्तुत की, जबकि भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन ने मंडल स्तर पर चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। 700 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित: सांसद सुधीर गुप्ता
मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में स्वच्छता अभियान से लेकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित 700 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं का ब्यौरा दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह और हितग्राहियों से इन योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया। सबका साथ-सबका विकास ही 2047 का आधार: विधायक डॉ. पाण्डेय
विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंतिम व्यक्ति और गरीबों की पीड़ा को समझा है। वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण का जो सपना देखा गया है, वह जन-जन के सहयोग और समर्पित कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ही साकार होगा। हितग्राहियों ने सुनाई सफलता की गाथा
कार्यक्रम के दौरान 'लाड़ली बहना योजना' की हितग्राही धापू मंगल ने योजना से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और अपनी सफलता की कहानी साझा की। वहीं 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' की लाभार्थी पूजा टांकवाल ने योजना की सराहना करते हुए बताया कि इससे गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल में कितनी बड़ी सहायता मिल रही है। वरिष्ठ जनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
जिला कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला महामंत्री महेश सोनी ने पिछले 75 वर्षों की तुलना में वर्तमान सरकार की सेवा केंद्रित नीतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत तहसीलदार पिंकी साठे, जनपद पंचायत सीईओ ब्रह्मस्वरूप हंस, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सुनीता नरेश तथा भारती सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासकीय अमला एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। क्वांटम यांत्रिकी के क्षेत्र में किसी भौतिक प्रणाली की अवस्था और समय के साथ उसमें होने वाले बदलावों को सरलता से समझाने वाले प्रसिद्ध 'श्रोडिंगर तरंग समीकरण' की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शहर में एक विशेष बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बांगरोद। अध्यात्म, अनुशासन और अटूट साधना के बल पर मध्य प्रदेश की प्रतिभाएं लगातार वैश्विक पटल पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में रतलाम जिले के समीपस्थ ग्राम बांगरोद की प्रतिभाशाली बेटी कल्याणी पाटीदार ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सांसद सुधीर गुप्ता व विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ समारोह; लाड़ली बहनों ने साझा की सफलता की कहानियां .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
नशा मुक्ति रन एवं हेल्थ वॉक से हुई शुरुआत; सांसद सुधीर गुप्ता एवं विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बांटी अध्ययन किट; 3 महीने तक रोजाना 2 घंटे दी जाएगी लिखित और शारीरिक परीक्षा की कोचिंग .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्राद्ध पक्ष (पंचमी तिथि) पर वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति ने आयोजित किया सामूहिक भोज; बच्चों के खिले चेहरे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जोधाबाग में आयोजित समारोह में पूर्व सैनिकों, स्वच्छता संरक्षकों और डिलीवरी बॉय का किया गया सम्मान; भाजपा दिग्गजों की रही गरिमामयी मौजूदगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा आयोजित 'रीजन एवं झोन चेयरपर्सन सद्भावना यात्रा' का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। .

गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया बापू का स्मरण,भौतिकविज्ञानी श्रोडिंगर के कार्यों का फलक बहुत विराट - डॉ. जोशी,52 सेकंड में हनुमान चालीसा का मंत्रोच्चारण कर कल्याणी पाटीदार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,पिपलोदा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ संपन्न: 63 से अधिक आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान,जावरा महाविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' पर भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बेटियों के सपनों को लगेंगे पंख: रतलाम में ‘सशक्त वाहिनी’ निःशुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ,सेवा कार्यक्रम: संत आत्मानंद जी सरस्वती ने मूक-बधिर बच्चों को दिया स्नेहिल आशीर्वाद,सेवा संकल्प अभियान: वाराणसी-वड़नगर सेवा यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागत,डॉ. अम्‍बेडकर नगर - पटना स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित,रतलाम मंडल में ‘कवच’ प्रणाली से रेल सुरक्षा को मिल रहा नया आयाम