Skip to main content

गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया बापू का स्मरण,भौतिकविज्ञानी श्रोडिंगर के कार्यों का फलक बहुत विराट - डॉ. जोशी,52 सेकंड में हनुमान चालीसा का मंत्रोच्चारण कर कल्याणी पाटीदार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,पिपलोदा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ संपन्न: 63 से अधिक आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान,जावरा महाविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' पर भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बेटियों के सपनों को लगेंगे पंख: रतलाम में ‘सशक्त वाहिनी’ निःशुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ,सेवा कार्यक्रम: संत आत्मानंद जी सरस्वती ने मूक-बधिर बच्चों को दिया स्नेहिल आशीर्वाद,सेवा संकल्प अभियान: वाराणसी-वड़नगर सेवा यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागत,डॉ. अम्‍बेडकर नगर - पटना स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित,रतलाम मंडल में ‘कवच’ प्रणाली से रेल सुरक्षा को मिल रहा नया आयाम

डॉ. अम्‍बेडकर नगर - पटना स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित

डॉ. अम्‍बेडकर नगर - पटना स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम 02 अक्‍टूबर। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा
त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल
से चलने वाली डॉ. अम्बेडकर नगर–पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्‍तारित
किये गये हैं। 22 अक्टूबर 2026 से यह ट्रेन पटना के स्थान पर दानापुर तक
जाएगी एवं 23 अक्टूबर 2026 से यह ट्रेन पटना के स्थान पर दानापुर से
प्रांरम्‍भ होगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर–
दानापुर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 18.00 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर से
प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के इंदौर (18.30/18.40), फतेहाबाद चंद्रावतीगंज
(19.18/19.20), उज्जैन (19.50 / 20.00) एवं मक्सी (20.35 / 20.37) होते
हुये अगले दिन 20.45 बजे दानापुर पहुँचेगी। यह ट्रेन 22,29 अक्टूबर तथा
05, 12, 19 एवं 26 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09344
दानापुर –डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 22.30 बजे
दानापुर से प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के मक्सी (21.00 / 21.02), उज्जैन
(21.35 / 21.40), फतेहाबाद चंद्रावतीगंज (22.10 / 22.12) एवं इंदौर
(23.10 / 23.15) होते हुये अगले दिन 23.55 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर
पहुँचेगी। यह ट्रेन 23,30 अक्टूबर तथा 06, 13, 20 एवं 27 नवंबर 2026 तक
चलेगी।

इस ट्रेन के कोच कंपोजिशन, आगमन/प्रस्‍थान समय, मार्ग, ठहराव आदि में कोई
परिवर्तन नहीं किया गया है पूर्वानुसार निर्धारित मार्ग पर ही चलेगी।

ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए
यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी
प्राप्त कर सकते हैं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। क्वांटम यांत्रिकी के क्षेत्र में किसी भौतिक प्रणाली की अवस्था और समय के साथ उसमें होने वाले बदलावों को सरलता से समझाने वाले प्रसिद्ध 'श्रोडिंगर तरंग समीकरण' की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शहर में एक विशेष बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बांगरोद। अध्यात्म, अनुशासन और अटूट साधना के बल पर मध्य प्रदेश की प्रतिभाएं लगातार वैश्विक पटल पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में रतलाम जिले के समीपस्थ ग्राम बांगरोद की प्रतिभाशाली बेटी कल्याणी पाटीदार ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सांसद सुधीर गुप्ता व विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ समारोह; लाड़ली बहनों ने साझा की सफलता की कहानियां .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
नशा मुक्ति रन एवं हेल्थ वॉक से हुई शुरुआत; सांसद सुधीर गुप्ता एवं विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बांटी अध्ययन किट; 3 महीने तक रोजाना 2 घंटे दी जाएगी लिखित और शारीरिक परीक्षा की कोचिंग .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्राद्ध पक्ष (पंचमी तिथि) पर वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति ने आयोजित किया सामूहिक भोज; बच्चों के खिले चेहरे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जोधाबाग में आयोजित समारोह में पूर्व सैनिकों, स्वच्छता संरक्षकों और डिलीवरी बॉय का किया गया सम्मान; भाजपा दिग्गजों की रही गरिमामयी मौजूदगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा आयोजित 'रीजन एवं झोन चेयरपर्सन सद्भावना यात्रा' का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। .