Skip to main content

गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया बापू का स्मरण,भौतिकविज्ञानी श्रोडिंगर के कार्यों का फलक बहुत विराट - डॉ. जोशी,52 सेकंड में हनुमान चालीसा का मंत्रोच्चारण कर कल्याणी पाटीदार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,पिपलोदा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ संपन्न: 63 से अधिक आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान,जावरा महाविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' पर भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बेटियों के सपनों को लगेंगे पंख: रतलाम में ‘सशक्त वाहिनी’ निःशुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ,सेवा कार्यक्रम: संत आत्मानंद जी सरस्वती ने मूक-बधिर बच्चों को दिया स्नेहिल आशीर्वाद,सेवा संकल्प अभियान: वाराणसी-वड़नगर सेवा यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागत,डॉ. अम्‍बेडकर नगर - पटना स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित,रतलाम मंडल में ‘कवच’ प्रणाली से रेल सुरक्षा को मिल रहा नया आयाम

सेवा संकल्प अभियान: वाराणसी-वड़नगर सेवा यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागत

जोधाबाग में आयोजित समारोह में पूर्व सैनिकों, स्वच्छता संरक्षकों और डिलीवरी बॉय का किया गया सम्मान; भाजपा दिग्गजों की रही गरिमामयी मौजूदगी
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम (विशेष संवाददाता)।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा (मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में) के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के संयोजन में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत निकाली जा रही 'वाराणसी-वड़नगर सेवा यात्रा' (यात्रा क्रमांक 5 एवं 9) का गुरुवार को रतलाम नगर में ऐतिहासिक और भव्य आगमन हुआ। उज्जैन एवं धार जिले से रतलाम पहुंची इन यात्राओं में बाइक पर सवार होकर लगभग 140 सेवा यात्री शामिल रहे। सालाखेड़ी से प्रवेश करते ही नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर शहरवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा जोधाबाग पहुंचकर एक विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गई। विशेष कर्मयोगियों का सम्मान
जोधाबाग में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान समाज और देश सेवा में अहम योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों, स्वच्छता संरक्षकों (सफाई मित्रों) तथा डिलीवरी बॉयज का मंच से फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह देकर भावुक अभिनंदन किया गया। प्रधानमंत्री के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य: संगीता यादव
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद, यात्रा प्रभारी एवं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव ने कहा कि सेवा यात्री पिछले 16 दिनों से बिना अपने स्वास्थ्य की परवाह किए निरंतर प्रवास पर हैं। इस यात्रा का मुख्य ध्येय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में चलाए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। विकसित भारत 2047 के निर्माण में जन-जन की सहभागिता: चेतन्य काश्यप
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तेजी से विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। आजादी के 75 वर्षों में जो ऐतिहासिक कार्य नहीं हो सके, वे बीते 12 वर्षों में संभव हुए हैं। उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को पूरा करने में हर नागरिक की सहभागिता देश को पूर्णतः आत्मनिर्भर बनाएगी। वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सेवा यात्रियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल के उपलक्ष्य में एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाकर जन-जन तक पहुंचा जा रहा है। आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल एवं महापौर प्रहलाद पटेल ने भी सेवा यात्रियों के समर्पण की सराहना की। मंच पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, महामंत्री कृष्णा डिंडोर, पूर्व इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर तथा भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल वर्मा विशेष रूप से मंचासीन रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी के स्वागत भाषण से हुआ। मंच संचालन राहुल रांका ने किया तथा आभार प्रदर्शन कृष्णा डिंडोर द्वारा व्यक्त किया गया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। क्वांटम यांत्रिकी के क्षेत्र में किसी भौतिक प्रणाली की अवस्था और समय के साथ उसमें होने वाले बदलावों को सरलता से समझाने वाले प्रसिद्ध 'श्रोडिंगर तरंग समीकरण' की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शहर में एक विशेष बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बांगरोद। अध्यात्म, अनुशासन और अटूट साधना के बल पर मध्य प्रदेश की प्रतिभाएं लगातार वैश्विक पटल पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में रतलाम जिले के समीपस्थ ग्राम बांगरोद की प्रतिभाशाली बेटी कल्याणी पाटीदार ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सांसद सुधीर गुप्ता व विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ समारोह; लाड़ली बहनों ने साझा की सफलता की कहानियां .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
नशा मुक्ति रन एवं हेल्थ वॉक से हुई शुरुआत; सांसद सुधीर गुप्ता एवं विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बांटी अध्ययन किट; 3 महीने तक रोजाना 2 घंटे दी जाएगी लिखित और शारीरिक परीक्षा की कोचिंग .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्राद्ध पक्ष (पंचमी तिथि) पर वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति ने आयोजित किया सामूहिक भोज; बच्चों के खिले चेहरे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जोधाबाग में आयोजित समारोह में पूर्व सैनिकों, स्वच्छता संरक्षकों और डिलीवरी बॉय का किया गया सम्मान; भाजपा दिग्गजों की रही गरिमामयी मौजूदगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा आयोजित 'रीजन एवं झोन चेयरपर्सन सद्भावना यात्रा' का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। .

गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया बापू का स्मरण,भौतिकविज्ञानी श्रोडिंगर के कार्यों का फलक बहुत विराट - डॉ. जोशी,52 सेकंड में हनुमान चालीसा का मंत्रोच्चारण कर कल्याणी पाटीदार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,पिपलोदा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ संपन्न: 63 से अधिक आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान,जावरा महाविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' पर भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बेटियों के सपनों को लगेंगे पंख: रतलाम में ‘सशक्त वाहिनी’ निःशुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ,सेवा कार्यक्रम: संत आत्मानंद जी सरस्वती ने मूक-बधिर बच्चों को दिया स्नेहिल आशीर्वाद,सेवा संकल्प अभियान: वाराणसी-वड़नगर सेवा यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागत,डॉ. अम्‍बेडकर नगर - पटना स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित,रतलाम मंडल में ‘कवच’ प्रणाली से रेल सुरक्षा को मिल रहा नया आयाम