Skip to main content

गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया बापू का स्मरण,भौतिकविज्ञानी श्रोडिंगर के कार्यों का फलक बहुत विराट - डॉ. जोशी,52 सेकंड में हनुमान चालीसा का मंत्रोच्चारण कर कल्याणी पाटीदार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,पिपलोदा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ संपन्न: 63 से अधिक आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान,जावरा महाविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' पर भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बेटियों के सपनों को लगेंगे पंख: रतलाम में ‘सशक्त वाहिनी’ निःशुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ,सेवा कार्यक्रम: संत आत्मानंद जी सरस्वती ने मूक-बधिर बच्चों को दिया स्नेहिल आशीर्वाद,सेवा संकल्प अभियान: वाराणसी-वड़नगर सेवा यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागत,डॉ. अम्‍बेडकर नगर - पटना स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित,रतलाम मंडल में ‘कवच’ प्रणाली से रेल सुरक्षा को मिल रहा नया आयाम

बेटियों के सपनों को लगेंगे पंख: रतलाम में ‘सशक्त वाहिनी’ निःशुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बांटी अध्ययन किट; 3 महीने तक रोजाना 2 घंटे दी जाएगी लिखित और शारीरिक परीक्षा की कोचिंग
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम ( नगर संवाददाता)।
जिले में बेटियों को स्वावलंबी बनाने और रक्षा क्षेत्र में उनका करियर संवारने के उद्देश्य से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत 'सशक्त वाहिनी' निःशुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत एवं पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री विवेक लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर ने बढ़ाया बालिकाओं का उत्साह, किट वितरित
मुख्य अतिथि कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पुलिस एवं रक्षा सेवाओं में जाने की इच्छुक सभी बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण से संबंधित अध्ययन सामग्री (किट) भी वितरित की। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत ने बालिकाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन दिया और उनका मनोबल बढ़ाया। लिखित के साथ ग्राउंड परीक्षा की भी मिलेगी नि:शुल्क तैयारी
प्रशिक्षण की रूपरेखा साझा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह नियमित कक्षाएं आगामी तीन महीनों तक संचालित की जाएंगी। इसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा बालिकाओं को रोजाना 2 घंटे लिखित परीक्षा की गहन तैयारी करवाई जाएगी। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बालिकाओं को आश्वस्त किया कि लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत पुलिस विभाग के मार्गदर्शन में सभी चयनित अभ्यर्थियों को ग्राउंड (शारीरिक दक्षता परीक्षा) की नि:शुल्क और सर्वोत्कृष्ट तैयारी करवाई जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख भूमिका
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन, सहायक संचालक श्रीमती भारती डांगी तथा विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस पहल से जिले की बेटियों में पुलिस सेवा में शामिल होकर देश व समाज की रक्षा करने का नया उत्साह देखा जा रहा है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। क्वांटम यांत्रिकी के क्षेत्र में किसी भौतिक प्रणाली की अवस्था और समय के साथ उसमें होने वाले बदलावों को सरलता से समझाने वाले प्रसिद्ध 'श्रोडिंगर तरंग समीकरण' की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शहर में एक विशेष बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बांगरोद। अध्यात्म, अनुशासन और अटूट साधना के बल पर मध्य प्रदेश की प्रतिभाएं लगातार वैश्विक पटल पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में रतलाम जिले के समीपस्थ ग्राम बांगरोद की प्रतिभाशाली बेटी कल्याणी पाटीदार ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सांसद सुधीर गुप्ता व विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ समारोह; लाड़ली बहनों ने साझा की सफलता की कहानियां .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
नशा मुक्ति रन एवं हेल्थ वॉक से हुई शुरुआत; सांसद सुधीर गुप्ता एवं विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बांटी अध्ययन किट; 3 महीने तक रोजाना 2 घंटे दी जाएगी लिखित और शारीरिक परीक्षा की कोचिंग .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्राद्ध पक्ष (पंचमी तिथि) पर वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति ने आयोजित किया सामूहिक भोज; बच्चों के खिले चेहरे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जोधाबाग में आयोजित समारोह में पूर्व सैनिकों, स्वच्छता संरक्षकों और डिलीवरी बॉय का किया गया सम्मान; भाजपा दिग्गजों की रही गरिमामयी मौजूदगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा आयोजित 'रीजन एवं झोन चेयरपर्सन सद्भावना यात्रा' का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। .

गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया बापू का स्मरण,भौतिकविज्ञानी श्रोडिंगर के कार्यों का फलक बहुत विराट - डॉ. जोशी,52 सेकंड में हनुमान चालीसा का मंत्रोच्चारण कर कल्याणी पाटीदार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,पिपलोदा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ संपन्न: 63 से अधिक आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान,जावरा महाविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' पर भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बेटियों के सपनों को लगेंगे पंख: रतलाम में ‘सशक्त वाहिनी’ निःशुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ,सेवा कार्यक्रम: संत आत्मानंद जी सरस्वती ने मूक-बधिर बच्चों को दिया स्नेहिल आशीर्वाद,सेवा संकल्प अभियान: वाराणसी-वड़नगर सेवा यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागत,डॉ. अम्‍बेडकर नगर - पटना स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित,रतलाम मंडल में ‘कवच’ प्रणाली से रेल सुरक्षा को मिल रहा नया आयाम