- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा TALLY SEMINAR 2026 का सफल आयोजन
रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा होटल अजंता पैलेस, रतलाम में TALLY SEMINAR 2026 का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य संस्था के सदस्यों को Tally Prime 7.2 में आए नवीन अपडेट्स, नई सुविधाओं तथा अकाउंटिंग संबंधी विभिन्न विसंगतियों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में Tally Solutions Pvt. Ltd. एवं Vision Technology से जुड़े विशेषज्ञों ने Tally Prime 7.2 में किए गए नए अपडेट्स, अकाउंटिंग कार्यप्रणाली में हुए बदलावों तथा दैनिक लेखांकन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि नवीन सुविधाओं का सही उपयोग करके अकाउंटिंग कार्य को अधिक सरल, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।
सेमिनार में मुख्य वक्ता श्री संजय पी. शुक्ला (मुंबई), टैली प्रोडक्ट एक्सपर्ट, के साथ श्री कपिल आचार्य, श्री मृदुल दीक्षित, श्री आशीष पांडे, श्री राकेश जाट, श्री भूपेंद्र टागोर एवं श्री अंकित जैन ने अपने अनुभव एवं तकनीकी जानकारी साझा की। मुख्य वक्ता एवं अन्य विशेषज्ञों ने उपस्थित सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए अकाउंटिंग क्षेत्र में तकनीकी बदलावों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव श्री राहुल भटेवरा एवं सहसचिव श्री रितेश पांचाल ने किया। मुख्य वक्ता का परिचय संस्था के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने दिया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संस्था के कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश गेहलोत एवं सहकोषाध्यक्ष श्री प्रतीक चौरसिया ने किया।
संस्था के कुल 184 सदस्यों में से लगभग 110 सदस्यों की उपस्थिति इस सेमिनार के प्रति सदस्यों के उत्साह एवं अकाउंटिंग क्षेत्र में नवीन तकनीकी जानकारी प्राप्त करने की रुचि को दर्शाती है।
संस्था के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम पांचाल ने कहा कि वर्तमान समय में अकाउंटिंग क्षेत्र में निरंतर तकनीकी बदलाव हो रहे हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को नवीनतम तकनीक एवं सॉफ्टवेयर अपडेट्स की जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने व्यावसायिक ज्ञान और कार्यक्षमता को बेहतर बना सकते हैं।
कार्यक्रम के पश्चात संस्था द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने सहभागिता की।














