Skip to main content

लंबित मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन का दो घंटे का धरना, दीपावली पूर्व महंगाई राहत घोषित करने की मांग,रतलाम मंडल में वरिष्ठ पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा TALLY SEMINAR 2026 का सफल आयोजन,प्रदीप पालीवाल का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल,डॉ. जयकुमार 'जलज' स्मृति कविता प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी,तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत शा.महारानी लक्ष्‍मीबाई विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई,बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें,मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ,विपरीत परिस्थितियों में परिवार और समाज को संबल देने वाली प्रेरक मातृशक्ति थीं तेजकुँवर बाई काश्यप,अंतरराष्ट्रीय GANSID कांग्रेस 2026 में शामिल हुईं थैलेसीमिया योद्धा वर्षा पंवार

लंबित मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन का दो घंटे का धरना, दीपावली पूर्व महंगाई राहत घोषित करने की मांग

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला रतलाम के तत्वावधान में पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर गुलाब चक्कर बगीचे में दो घंटे का धरना दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
 |  न्यूज़ डेस्क

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला रतलाम के तत्वावधान में पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर गुलाब चक्कर बगीचे में दो घंटे का धरना दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश व्यास, उप प्रांतीय अध्यक्ष एस.एन. सोडा, प्रांतीय सचिव एम.के. व्यास, इलियाज कुरैशी, संभागीय सचिव ए.एच. आबेदीन, संभागीय उप प्रांतीय अध्यक्ष एस.पी. सिंह जादौन, कैलाश वाघेला, दिनेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पेंशनरों एवं कर्मचारियों की समस्याओं पर शासन का ध्यान आकर्षित किया। जावरा से आए पदाधिकारियों ने भी पेंशनरों के हित में एकजुट संघर्ष का आह्वान किया।
वक्ताओं ने अर्जित अवकाश के भुगतान में कथित दोहरे मापदंड पर नाराजगी जताते हुए पूरे प्रदेश में एकरूप व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ कोषालयों में सेवानिवृत्त शिक्षाकर्मियों को अर्जित अवकाश का भुगतान किया जा रहा है, जबकि अन्य जिलों में पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
एसोसिएशन ने केंद्र के समान लंबित दो प्रतिशत महंगाई राहत एवं महंगाई भत्ता दीपावली से पूर्व घोषित करने की मांग की। साथ ही विद्युत पेंशनर्स एवं कर्मचारियों को जिला कोषालय के माध्यम से पेंशन देने, पेंशनरों को कर्मचारियों के समान चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा छठे और सातवें वेतनमान के 32 एवं 27 माह के एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग रखी गई।
पेंशनरों ने कम्यूटेशन की 15 वर्ष की अवधि कम करने की मांग भी उठाई। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। धरने में उपस्थित सदस्यों ने शासन से 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रदेश के माननीय डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन भोपाल को भेज कर मांगों को अतिशीघ्र निराकरण की मांग की है ।

इस अवसर पर एसोसिएशन के निम्न सदस्य उपस्थित रहे
सय्यद सालार हुसैन बादशाह जावरा तहसील अध्यक्ष,सुरेन्द्र सिंह डोडिया, लाल सिंह चौहान, प्रवीण जोशी, जनार्दन व्यास, गफ्फार मंसूरी, ओमप्रकाश सक्सेना,भागचंद जनोंत, एस एस डी शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सतीश राठौर, रशीद मोहम्मद रहमानी, भारत सिंह पवार, नरेन्द्र सिंह राठौर, नारायणलाल बसेर. मोहन सिंह सोलंकी, संजय मांजरेकर, निर्मल पुरोहित, दिनेश भटनागर, यशवंत सिंह रावत, शाद मो. खान, सुशील नागर, रामेश्वर लोहार, वरदीचंद सोनगर, रशीद मो. रहमानी आदि अनेक बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे ।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला रतलाम के तत्वावधान में पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर गुलाब चक्कर बगीचे में दो घंटे का धरना दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पद्मश्री डॉ. लीला जोशी सहित 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा किए गए .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
परिजनों की संवेदनशील पहल से दो जीवनों में रोशनी की उम्मीद, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुई प्रक्रिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रसिद्ध साहित्यकार एवं भाषाविद् डॉ.जयकुमार 'जलज' की स्मृति को बनाए रखने के उद्देश्य से उनकी पुत्रियों श्रीमती श्रद्धा घाटे एवं श्रीमती स्मिता हुम्बड द्वारा " डॉ. जयकुमार 'जलज' स्मृति कविता प्रतियोगिता" का आयोजन किया जा रहा है स्वरचित कविता 15 नवम्बर तक दी जा सकती है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत शा.महारानी लक्ष्‍मीबाई विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुंबई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा एवं समाजसेवी वल्लभ भंसाली सहित अनेक गणमान्यजनों ने किया उनके प्रेरणादायी जीवन का स्मरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
हैदराबाद में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सिकल सेल, थैलेसीमिया और हीमोफिलिया मरीजों के बेहतर भविष्य पर किया मंथन .

लंबित मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन का दो घंटे का धरना, दीपावली पूर्व महंगाई राहत घोषित करने की मांग,रतलाम मंडल में वरिष्ठ पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा TALLY SEMINAR 2026 का सफल आयोजन,प्रदीप पालीवाल का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल,डॉ. जयकुमार 'जलज' स्मृति कविता प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी,तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत शा.महारानी लक्ष्‍मीबाई विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई,बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित