Skip to main content

लंबित मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन का दो घंटे का धरना, दीपावली पूर्व महंगाई राहत घोषित करने की मांग,रतलाम मंडल में वरिष्ठ पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा TALLY SEMINAR 2026 का सफल आयोजन,प्रदीप पालीवाल का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल,डॉ. जयकुमार 'जलज' स्मृति कविता प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी,तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत शा.महारानी लक्ष्‍मीबाई विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई,बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें,मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ,विपरीत परिस्थितियों में परिवार और समाज को संबल देने वाली प्रेरक मातृशक्ति थीं तेजकुँवर बाई काश्यप,अंतरराष्ट्रीय GANSID कांग्रेस 2026 में शामिल हुईं थैलेसीमिया योद्धा वर्षा पंवार

रतलाम मंडल में वरिष्ठ पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित

पद्मश्री डॉ. लीला जोशी सहित 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा किए गए
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल में वरिष्ठ पेंशनरों की सुविधा को ध्यान
में रखते हुए बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय
परिसर स्थित एनेक्सी अधिकारी क्लब में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC)
ऑनलाइन जमा करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक
श्री अश्‍वनी कुमार के मार्गदशर्न एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सुश्री
नूपुर चौधरी के निर्देशन में लेखा विभाग द्वारा प्रातः 11:30 बजे प्रारंभ
किए गए इस शिविर में 80 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुष पेंशनरों को
विशेष सहायता प्रदान की गई।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,शिविर में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी सहित
उपस्थित वरिष्ठ पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा किए गए।
इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की
प्रक्रिया में सुविधा प्रदान करना तथा उन्हें डिजिटल माध्यमों के प्रति
जागरूक करना था।

ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया के संबंध में आईटी
इंजीनियर श्री अब्दुल मलिक कुरैशी एवं श्री रघुनाथ महतो द्वारा तकनीकी
जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेश
मीणा एवं वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी श्री मुनेश कुमार मीणा भी उपस्थित रहे।

रतलाम मंडल द्वारा आयोजित इस शिविर के माध्यम से वरिष्ठ पेंशनरों को
आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई गई। इस प्रकार की पहल से पेंशनरों के
लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम
एवं सुविधाजनक बनाने में मदद मिलती है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला रतलाम के तत्वावधान में पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर गुलाब चक्कर बगीचे में दो घंटे का धरना दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पद्मश्री डॉ. लीला जोशी सहित 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा किए गए .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
परिजनों की संवेदनशील पहल से दो जीवनों में रोशनी की उम्मीद, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुई प्रक्रिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रसिद्ध साहित्यकार एवं भाषाविद् डॉ.जयकुमार 'जलज' की स्मृति को बनाए रखने के उद्देश्य से उनकी पुत्रियों श्रीमती श्रद्धा घाटे एवं श्रीमती स्मिता हुम्बड द्वारा " डॉ. जयकुमार 'जलज' स्मृति कविता प्रतियोगिता" का आयोजन किया जा रहा है स्वरचित कविता 15 नवम्बर तक दी जा सकती है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत शा.महारानी लक्ष्‍मीबाई विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुंबई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा एवं समाजसेवी वल्लभ भंसाली सहित अनेक गणमान्यजनों ने किया उनके प्रेरणादायी जीवन का स्मरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
हैदराबाद में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सिकल सेल, थैलेसीमिया और हीमोफिलिया मरीजों के बेहतर भविष्य पर किया मंथन .

लंबित मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन का दो घंटे का धरना, दीपावली पूर्व महंगाई राहत घोषित करने की मांग,रतलाम मंडल में वरिष्ठ पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा TALLY SEMINAR 2026 का सफल आयोजन,प्रदीप पालीवाल का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल,डॉ. जयकुमार 'जलज' स्मृति कविता प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी,तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत शा.महारानी लक्ष्‍मीबाई विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई,बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित