- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
लायंस क्लब की रीजन एवं झोन सद्भावना यात्रा संपन्न; रतलाम क्लासिक ने की मेजबानी
रतलाम। लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा आयोजित 'रीजन एवं झोन चेयरपर्सन सद्भावना यात्रा' का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी रीजन चेयरपर्सन ला यास्मीन शेरानी ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि लायन सदस्य अपने निस्वार्थ सेवा कार्यों और गतिविधियों से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का दिल जीतने का प्रयास करें। तभी हम संस्था के वास्तविक उद्देश्यों में सफल हो सकेंगे और समाज से गरीबी व बदहाली को दूर करने में अपना योगदान दे पाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि लायनवाद के माध्यम से वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे। आगामी 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे 'सेवा सप्ताह' के अंतर्गत रतलाम के सभी आठों लायंस क्लबों को संयुक्त रूप से उत्कृष्ट सेवा गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रेरित किया गया।
सेवा कार्यों से बना रहता है सामाजिक संतुलन: मनोहर पोरवाल
कार्यक्रम के विशेष अतिथि रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने कहा कि लायंस क्लब के सदस्य चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय व अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। इन गतिविधियों से समाज में सामाजिक समरसता और संतुलन बना रहता है। इस अवसर पर क्लब सदस्यों द्वारा मनोहर पोरवाल एवं यास्मीन शेरानी का शॉल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया।
झोन चेयरपर्सन ला एम.के. जैन ने भी सभी क्लबों से वंचितों के कल्याण के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। मंच पर रीजन सेक्रेटरी ला एहतेशाम मंसूरी भी विशेष रूप से मंचासीन रहीं।
संस्थापक मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा लायंस क्लब के संस्थापक मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात ला आशीष जोशी ने राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदना की प्रस्तुति दी।
स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष ला जगदीश सोनी ने कहा कि इस सद्भावना यात्रा के माध्यम से शहर के सभी आठों क्लब एक-दूसरे के समन्वय से काम करेंगे, जिससे सेवा गतिविधियों में और अधिक निखार आएगा। सचिव मनीष टाक ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा कोषाध्यक्ष ला बी.के. जोशी ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा।
सेवा भारती को आर्थिक सहायता व ट्री-गार्ड का वितरण
सामाजिक सरोकार निभाते हुए कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा 'सेवा भारती' द्वारा संचालित 'मातृ छाया परिसर' को ₹5,000 की नगद सहायता राशि का चेक सौंपा गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न क्लबों को पौधारोपण हेतु ट्री-गार्ड प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार
समारोह का सफल संचालन पूर्व रीजन चेयरपर्सन ला दिनेश शर्मा ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन ला चेतन परिहार ने माना।
अतिथि स्वागत एवं उपस्थिति
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का आत्मीय स्वागत सुरेश कटारिया, अशोक दख, महेश व्यास, निमिष व्यास, शरद चतुर्वेदी, कमलेश पालीवाल, कनक मूणत, दिलीप वर्मा, मनीष जोशी, कमल कटारिया, चंद्रप्रकाश भंडारी एवं अनिल पुरोहित आदि ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ लायन सदस्य डॉ. सुलोचना शर्मा, झोन चेयरपर्सन अनीता झालीवाल, कुलदीप द्विवेदी, गोपाल जोशी, वीणा छाजेड़, सरोज ओझा, कल्पना राजपुरोहित, आरती त्रिवेदी, मनीष गांधी, सुषमा दवे, संतोष जोशी, नीलिमा छवि सिंह, सुनील के. जैन, निलेश पोरवाल, स्नेह सचदेवा, प्रशांत व्यास, दिनेश कुमार, विक्की जैन एवं संतोष पुरोहित सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य मौजूद रहे।










