Skip to main content

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन ने लिया स्वच्छता और हरियाली का संकल्प,लायंस क्लब की रीजन एवं झोन सद्भावना यात्रा संपन्न; रतलाम क्लासिक ने की मेजबानी,सामाजिक न्याय एवं रेड क्रॉस ने किया सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान,श्रीमती वर्षाली गुगलिया के सिद्धितप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन; 45 दिवसीय कठिन तपस्या पूर्ण होने पर समाजजनों ने की अनुमोदना,अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष लेख:,अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक: इंदौर-असारवा एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित, नरोडा स्टेशन तक ही चलेगी ट्रेन,स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शिविर तथा सम्मान समारोह आयोजित,माणक चौक सब्जी मण्डी के स्थान पर बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स; चांदनी चौक गोल मार्केट व टीआईटी रोड की भूमि पर पीपीपी मोड से होगा विकास,अग्रसेन जयंती महोत्सव: 4 अक्टूबर को ‘अग्रसेन आनंद मेले’ के साथ होगी भव्य शुरुआत, 11 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा,जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जिले के विकास को लेकर कई महत्व

माणक चौक सब्जी मण्डी के स्थान पर बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स; चांदनी चौक गोल मार्केट व टीआईटी रोड की भूमि पर पीपीपी मोड से होगा विकास

माणक चौक सब्जी मण्डी के स्थान पर बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स; चांदनी चौक गोल मार्केट व टीआईटी रोड की भूमि पर पीपीपी मोड से होगा विकास
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। रतलाम नगर के सर्वांगीण विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महापौर परिषद (MIC) ने कई ऐतिहासिक एवं जनहितैषी निर्णयों पर अपनी सहमति की मुहर लगा दी है। महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित एमआईसी की महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, शॉपिंग मॉल एवं पार्किंग स्थल निर्माण सहित कई बड़े प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

माणक चौक में बनेगा भव्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
बैठक में मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना योजना के अंतर्गत केबिनेट मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में माणक चौक स्थित पुरानी सब्जी मण्डी के स्थान पर एक आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। इस कॉम्प्लेक्स के बनने से क्षेत्र के व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

पीपीपी मोड पर विकसित होंगे गोल मार्केट व टीआईटी रोड की भूमि
शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र चांदनी चौक स्थित गोल मार्केट में पीपीपी (PPP) मोड पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं बहुस्तरीय पार्किंग स्थल के निर्माण हेतु इंदौर की तकनीकी विशेषज्ञ श्रीमती संगीता पद्म मालवीय द्वारा स्वीकृत दरों पर विस्तृत कार्य योजना (DPR) तैयार करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार, टीआईटी रोड स्थित नगर निगम के स्वामित्व की बहुमूल्य भूमि पर भी पीपीपी मोड से भव्य शॉपिंग मॉल के निर्माण के लिए विषय विशेषज्ञों से विस्तृत योजना तैयार कराने का निर्णय लिया गया।

शहर के बड़े नालों का होगा पक्की संरचना में निर्माण
जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रारंभिक चरण में सुभाष नगर से बोहरा बाखल होते हुए अमृत सागर तालाब तक आर.सी.सी. बॉक्स नाले के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही शहर के अन्य सभी बड़े नालों को भी पक्का करने की प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव को भी परिषद ने सर्वसम्मति से पारित किया।

डिवाइडरों पर लगेंगे एलईडी प्रचार बोर्ड एवं फूड प्लॉजा की दुकानों का आवंटन
शहर के सभी टू-लेन व फोर-लेन मार्गों के सेंट्रल लाइट पोलों पर एलईडी लाइट युक्त प्रचार-प्रसार बोर्ड लगाने के लिए आमंत्रित निविदाओं में 5 क्लस्टरों की उच्चतम दरों को स्वीकृति दी गई, जबकि संत रविदास चौक से नमकीन क्लस्टर एवं सायर चबूतरा से शिक्षा विभाग कार्यालय तक के क्लस्टर के लिए पुनः निविदा आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा, एमपी 43 फूड प्लॉजा की 43 दुकानों में से 27 दुकानों हेतु नियमानुसार 25 प्रतिशत राशि जमा कराने वाले उच्चतम निविदाकारों को दुकान आवंटन तथा शेष 16 दुकानों के लिए पुनः निविदाएं जारी करने की स्वीकृति दी गई।

कर्मचारियों को वेतनमान एवं पीएम आवास योजना के फ्लैट्स का आवंटन
नगर निगम के 14 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी 10, 20, 30 वर्ष की सेवा पर तृतीय तथा 35 वर्ष की निर्बाध सेवा पूर्ण करने पर चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना (AHP घटक) के तहत बंजली स्थित डीपीआर-3 में निर्मित एलआईजी (LIG) फ्लैटों का 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर 3 आवेदकों को अस्थायी आवंटन स्वीकृत किया गया।

संपत्ति कर की दरें रहेंगी यथावत
आम जनता को राहत देते हुए परिषद ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संपत्ति कर की दरों में कोई बढ़ोतरी न करते हुए उन्हें यथावत रखने का फैसला किया है। साथ ही कोठारी मार्केट स्थित दुकान क्रमांक 49 एवं 50 को किराए पर देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई।

बैठक में ये रहे उपस्थित
महापौर परिषद की इस महत्वपूर्ण बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के साथ परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त अनिल भाना, उपायुक्त सचिन सिटोले, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, निलेश पंचोली, उपयंत्री मनीष तिवारी, विनोद पाटीदार, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा, वासुदेव बैरागी, अनिल माली एवं धर्मेन्द्र सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
डीआरएम अश्विनी कुमार की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान, कार्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा आयोजित 'रीजन एवं झोन चेयरपर्सन सद्भावना यात्रा' का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम एवं सामाजिक न्याय विभाग जिला रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता का ध्यान रखते हुए सभी समाज के 90 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों का सम्मान कलेक्टर एवं अध्यक्ष अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमती वर्षाली गुगलिया के सिद्धितप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन; 45 दिवसीय कठिन तपस्या पूर्ण होने पर समाजजनों ने की अनुमोदना .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक: इंदौर-असारवा एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित, नरोडा स्टेशन तक ही चलेगी ट्रेन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शिविर तथा सम्मान समारोह आयोजित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माणक चौक सब्जी मण्डी के स्थान पर बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स; चांदनी चौक गोल मार्केट व टीआईटी रोड की भूमि पर पीपीपी मोड से होगा विकास .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अग्रसेन जयंती महोत्सव: 4 अक्टूबर को ‘अग्रसेन आनंद मेले’ के साथ होगी भव्य शुरुआत, 11 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जिले के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में उद्यानिकी, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने से जुड़ी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई। .

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन ने लिया स्वच्छता और हरियाली का संकल्प,लायंस क्लब की रीजन एवं झोन सद्भावना यात्रा संपन्न; रतलाम क्लासिक ने की मेजबानी,सामाजिक न्याय एवं रेड क्रॉस ने किया सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान,श्रीमती वर्षाली गुगलिया के सिद्धितप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन; 45 दिवसीय कठिन तपस्या पूर्ण होने पर समाजजनों ने की अनुमोदना,अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष लेख:,अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक: इंदौर-असारवा एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित, नरोडा स्टेशन तक ही चलेगी ट्रेन,स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शिविर तथा सम्मान समारोह आयोजित,माणक चौक सब्जी मण्डी के स्थान पर बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स; चांदनी चौक गोल मार्केट व टीआईटी रोड की भूमि पर पीपीपी मोड से होगा विकास,अग्रसेन जयंती महोत्सव: 4 अक्टूबर को ‘अग्रसेन आनंद मेले’ के साथ होगी भव्य शुरुआत, 11 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद