- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक: इंदौर-असारवा एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित, नरोडा स्टेशन तक ही चलेगी ट्रेन
रतलाम। अहमदाबाद रेल मंडल में जारी विकास व रखरखाव कार्यों के चलते ब्लॉक लिया गया है। इस ब्लॉक के कारण रतलाम रेल मंडल से होकर गुजरने वाली इंदौर-असारवा-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुविधा एवं रेलवे परिचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए इस ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट (आंशिक निरस्त) एवं शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक के कारण ट्रेनों के शेड्यूल में निम्नानुसार बदलाव किया गया है:
ट्रेन संख्या 19315 इंदौर-असारवा एक्सप्रेस: तत्काल प्रभाव से 29 अक्टूबर 2026 तक इंदौर से चलने वाली यह ट्रेन असारवा के स्थान पर नरोडा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन नरोडा से असारवा स्टेशन के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
ट्रेन संख्या 19316 असारवा-इंदौर एक्सप्रेस: 01 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक असारवा से चलने वाली यह ट्रेन असारवा के स्थान पर नरोडा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारंभ) होगी। यह ट्रेन असारवा से नरोडा स्टेशन के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पूर्व ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन स्थिति की जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट करें। इसके अलावा यात्री रेलवन (RailOne) मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम स्थिति प्राप्त कर सकते हैं।










