Skip to main content

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन ने लिया स्वच्छता और हरियाली का संकल्प,लायंस क्लब की रीजन एवं झोन सद्भावना यात्रा संपन्न; रतलाम क्लासिक ने की मेजबानी,सामाजिक न्याय एवं रेड क्रॉस ने किया सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान,श्रीमती वर्षाली गुगलिया के सिद्धितप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन; 45 दिवसीय कठिन तपस्या पूर्ण होने पर समाजजनों ने की अनुमोदना,अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष लेख:,अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक: इंदौर-असारवा एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित, नरोडा स्टेशन तक ही चलेगी ट्रेन,स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शिविर तथा सम्मान समारोह आयोजित,माणक चौक सब्जी मण्डी के स्थान पर बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स; चांदनी चौक गोल मार्केट व टीआईटी रोड की भूमि पर पीपीपी मोड से होगा विकास,अग्रसेन जयंती महोत्सव: 4 अक्टूबर को ‘अग्रसेन आनंद मेले’ के साथ होगी भव्य शुरुआत, 11 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा,जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जिले के विकास को लेकर कई महत्व

अग्रसेन जयंती महोत्सव: 4 अक्टूबर को ‘अग्रसेन आनंद मेले’ के साथ होगी भव्य शुरुआत, 11 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा

अग्रसेन जयंती महोत्सव: 4 अक्टूबर को ‘अग्रसेन आनंद मेले’ के साथ होगी भव्य शुरुआत, 11 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाराजाधिराज अग्रसेन जी महाराज की जयंती समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी के कुशल नेतृत्व में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। समाज के प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले सप्ताहभर के विस्तृत कार्यक्रमों की जानकारी दी।

अग्रसेन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष महेश अग्रवाल एवं सचिव विजय अग्रवाल ने बताया कि जयंती महोत्सव का आधिकारिक शुभारंभ दिनांक 4 अक्टूबर, रविवार को ‘अग्रसेन आनंद मेले’ के साथ होगा। श्री बड़बड़ बालाजी के बड़े मंदिर परिसर में आयोजित इस मेले की शुरुआत प्रातःकाल गो-सेवा के पावन कार्य से की जाएगी। सोशल ग्रुप के उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल के अनुसार, दोपहर बाद संध्या 4 बजे से सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं व बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, मेले में विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे।

भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला
पर्व समिति प्रमुख महेश जी गोयल ने बताया कि महोत्सव के तहत दिनांक 6 अक्टूबर, मंगलवार को धनजी बाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर भव्य श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन संध्या 7:30 बजे से किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक पंडित गोपाल जी शर्मा भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर बाबा का अलौकिक दरबार सजाया जाएगा तथा पावन ज्योत प्रज्वलित की जाएगी।

अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष पंकज मित्तल एवं सचिव आशीष मित्तल ने बताया कि 7 अक्टूबर, बुधवार को संध्या 7:30 बजे से ‘संगम त्यौहारों का’ (फेस्टिवल विथ डांस) प्रतियोगिता का आयोजन होगा। त्यौहारों की थीम पर आधारित यह प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक प्रस्तुति के लिए 3 मिनट की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

वहीं, 8 अक्टूबर, गुरुवार को श्री पंचान एकता वुमेंस क्लब द्वारा संध्या 7:00 बजे से ‘पारिवारिक डांस थीम’ प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें प्रतिभागी किसी एक पारिवारिक रिश्ते को समर्पित नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

महिला मंडल की प्रतियोगिताएं एवं प्रतिभा सम्मान
श्री पंचान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा दिनांक 9 अक्टूबर, शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें संध्या 5 बजे से प्राकृतिक फूलों एवं पत्तियों से ‘फूलों की रंगोली’, संध्या 6 बजे से ‘फैंसी ड्रेस’, संध्या 6:30 बजे से ‘रिश्तों की केमिस्ट्री’ तथा संध्या 7:00 बजे से ‘राजस्थानी युगल नृत्य’ प्रतियोगिता का आयोजन शामिल है।

मुख्य समारोह के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रवाल, CA कृष्ण गोपाल अग्रवाल एवं ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 11 अक्टूबर, रविवार को अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर प्रातः 10:30 बजे कलश स्थापना की जाएगी, जिसके उपरांत दोपहर में सामाजिक सहभोज का आयोजन होगा।

इसी दिन संध्या 6:30 बजे माणक चौक स्थित गोपाल जी का बड़ा मंदिर से विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई धनजी भाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी। समारोह के दौरान स्वर्गीय श्री एस.एम. अग्रवाल की स्मृति में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा उच्च शिक्षा पूर्ण करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों को ‘प्रतिभा सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।

समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी, श्री ओम जी अग्रवाल, महेश जी अग्रवाल, महेश जी गोयल, राजेश जी गोयल, केदार जी अग्रवाल एवं किशोर जी मित्तल ने समस्त समाज बंधुओं से अपील की है कि वे सपरिवार इन सभी आयोजनों में सहभागिता कर सामाजिक एकता और संगठन का परिचय दें।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
डीआरएम अश्विनी कुमार की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान, कार्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा आयोजित 'रीजन एवं झोन चेयरपर्सन सद्भावना यात्रा' का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम एवं सामाजिक न्याय विभाग जिला रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता का ध्यान रखते हुए सभी समाज के 90 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों का सम्मान कलेक्टर एवं अध्यक्ष अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमती वर्षाली गुगलिया के सिद्धितप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन; 45 दिवसीय कठिन तपस्या पूर्ण होने पर समाजजनों ने की अनुमोदना .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक: इंदौर-असारवा एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित, नरोडा स्टेशन तक ही चलेगी ट्रेन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शिविर तथा सम्मान समारोह आयोजित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माणक चौक सब्जी मण्डी के स्थान पर बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स; चांदनी चौक गोल मार्केट व टीआईटी रोड की भूमि पर पीपीपी मोड से होगा विकास .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अग्रसेन जयंती महोत्सव: 4 अक्टूबर को ‘अग्रसेन आनंद मेले’ के साथ होगी भव्य शुरुआत, 11 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जिले के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में उद्यानिकी, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने से जुड़ी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई। .

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन ने लिया स्वच्छता और हरियाली का संकल्प,लायंस क्लब की रीजन एवं झोन सद्भावना यात्रा संपन्न; रतलाम क्लासिक ने की मेजबानी,सामाजिक न्याय एवं रेड क्रॉस ने किया सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान,श्रीमती वर्षाली गुगलिया के सिद्धितप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन; 45 दिवसीय कठिन तपस्या पूर्ण होने पर समाजजनों ने की अनुमोदना,अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष लेख:,अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक: इंदौर-असारवा एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित, नरोडा स्टेशन तक ही चलेगी ट्रेन,स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शिविर तथा सम्मान समारोह आयोजित,माणक चौक सब्जी मण्डी के स्थान पर बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स; चांदनी चौक गोल मार्केट व टीआईटी रोड की भूमि पर पीपीपी मोड से होगा विकास,अग्रसेन जयंती महोत्सव: 4 अक्टूबर को ‘अग्रसेन आनंद मेले’ के साथ होगी भव्य शुरुआत, 11 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद